• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

बच्चे के शव को गोद में रखने के मामले में सरकार ने दिए जांच के आदेश, सिविल सर्जन को नोटिस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 12, 2022
in राष्ट्रिय
0
शव

मुरैना। शव : मध्य प्रदेश के मुरैना में गत शनिवार को जिला अस्पताल के बाहर का दृश्य देखने वालों के आंखों में आंसू आ आए। लोगों ने देखा कि आठ साल का एक बच्चा अपने दो साल के भाई का शव गोद में रख कर बिलख रहा है। लोगों ने वजह पूछी तो पता चला कि शव ले जाने के लिए पिता को कोई वाहन नहीं मिल रहा है। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। सिविल सर्जन समेत तीन डाक्टरों को नोटिस थमाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस मामले पर मध्य प्रदेश राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को जांच के आदेश दिए। पत्रकारों से बात करते हुए, मिश्रा ने कहा, ‘जब डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, तो उसके पिता ने उसका शव बच्चे (मृतक के भाई) को सौंप दिया। सरकार ने इसे गंभीरता से इस मामले को गंभीरता से लिया है।

कई योजनाओं द्वारा मिल रही है परिवार को मदद: नरोत्तम मिश्रा

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे बताया कि अस्पताल के सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और पिता को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मुहैया करायी गई है। मिश्रा ने कहा, रेड क्रास की ओर से 10,000 रुपये परिवार को दिए गए हैं, संबल योजना से भी एक राशि दी गई है और उन्हें दूसरी योजना से पैसा भी दिया जा रहा है।’

अस्पताल ने शव ले जाने के लिए नहीं किया एक एंबुलेंस तक का इंतजाम

जानकारी के अनुसार अंबाह के बड़फरा गांव निवासी पूजाराम जाटव के दो साल के बेटे राजा को नौ जुलाई को नाजुक हालत में मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान राजा ने दम तोड़ दिया। गरीब पूजाराम के साथ उसका आठ साल का बेटा गुलशन भी था। पूजाराम को बेटे का शव घर ले जाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस या अन्य कोई वाहन नहीं मिला। अस्पताल में खड़े एंबुलेंस के संचालकों ने एक से डेढ़ हजार रुपये मांगे, जो पूजाराम के पास नहीं थे। इसीलिए वह दो साल के राजा के शव को आठ साल के गुलशन की गोद में रखकर सस्ते किराये पर वाहन तलाशने लगा।

विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने जांच कमेटी का गठन कर तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है। जांच कमेटी में जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह, सीएमएचओ डा. राकेश शर्मा को शामिल किया गया है।

Tags: ambulanceMadhya PradeshMorena districtMorena NewsMP ministerNarottam Mishranationalnewsshivraj Singh Chouhan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वसीम रिजवी

वसीम रिजवी के मकान पर पड़ा ताला, लखनऊ के हनुमान मंदिर में डेरा डाला

4 years ago
Lalitpur Case

रेप न कर पाने के कारण जीजा ने काटा साली का गला, खुद भी आया ट्रैन की पटरी के नीचे

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Shipping

BRFEDF Flags Systemic Issues in Shipping Line Practices; Urges Urgent Policy Intervention Following DG Shipping Meeting

April 27, 2026
BOHEMIA

Feel the Sound of Winning: Music Star BOHEMIA Joins the Parimatch Squad

April 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)