युवा आध्यात्मिक समिट में नशामुक्त युवा व विकसित भारत बनाने का लिया
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

युवा आध्यात्मिक समिट में नशामुक्त युवा व विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

Neha by Neha
July 21, 2025
in हरियाणा
0
ऐतिहासिक युवा आध्यात्मिक समिट का आयोजन

सिरसा।(सतीश बंसल) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के तहत एक ऐतिहासिक युवा आध्यात्मिक समिट का आयोजन 18 से 20 जुलाई तक वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें पूरे भारत से 123 संस्थाओं ने अपना प्रतिनिधित्व किया आर पूरे हरियाणा से निफा की ओर से पांच युवाओं ने युवा अध्यात्मिक समिट वाराणसी में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की, जिसमें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और निफा प्रधान सुनैना गुप्ता अम्बाला, प्रधान राजेंद्र पंडित सिरसा, विनोद सुथार सिरसा, नीरू और जगदीप करनाल इन निफा के युवाओं ने 122 संस्थाओं के साथ मिलकर नशा मुक्त युवा व विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

आखरी में 20 जुलाई को काशी घोषणापत्र की घोषणा की गई, जिसमें नशा मुक्त विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय युवा.नेतृत्व वाली रूपरेखा तैयार की गई। गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विरासत और युवा शक्ति में निहित, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध एक सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को बढ़ावा देना था।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डा. मनसुख मंडाविया केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रायय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़सेय उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादवय उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और उत्तर प्रदेश के उत्पाद शुल्क एवं निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

ये भी पड़े-सतगुरु ट्रस्ट फरीदाबाद व महावीर सभा द्वारा 261 जरूरतमंद लोगों को सामान बांटा गया

माई भारत मंच के साथ मिलकर शिखर सम्मेलन नशे के विरुद्ध एक राष्ट्रीय जन आंदोलन की भी शुरुआत है, जिसमें माई भारत के स्वयंसेवक और संबद्ध युवा क्लब देश भर के गांवों, कस्बों और शहरों में जागरूकता अभियान, प्रतिज्ञा अभियान और जमीनी स्तर पर पहुंच गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। इन प्रयासों का उद्देश्य नैतिक दृढ़ विश्वास और सहभागी नेतृत्व द्वारा संचालित एक सतत राष्ट्रीय आंदोलन का निर्माण करना है और पूरे भारत को नशा मुक्त और विकसित भारत बनाना है।

Tags: ‘Viksit Bharatdrug free indiaKashi DeclarationMinistry Of Youth AffairsNasha Mukt BharatSpiritual SummitYouth For Viksit Bharat
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा

सिरसा में CET परीक्षा के लिए 64 केंद्र, प्रशासन सतर्क

8 months ago
अस्पताल

बलूच और पश्तूनों की हैं पाकिस्तान के अस्पताल में मिलीं सड़ी-गली 400 लाशें? शरीर पर चोट के निशान, कई अंग भी गायब

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)