India - स्वदेशी, स्वावलंबन एवं शोध को बढ़ाकर भारत को समृद्धशाली
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

स्वदेशी, स्वावलंबन एवं शोध को बढ़ाकर भारत (India) को समृद्धशाली बनाया जा सकता है : कश्मीरी लाल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2024
in हरियाणा
0
India

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलंबन एवं शोध को बढ़ाकर भारत (India) को समृद्धशाली बनाया जा सकता है। स्वदेशी का भाव मूल रूप से स्थानीय उत्पादों का प्रयोग एवं प्रोत्साहन करना ही है। हर जिला स्तर पर स्वदेशी उत्पाद सूची तैयार कर उद्यमिता को सहयोग किया जाना तथा जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों से आंकड़े एवं विषय वस्तुओं का शोध एवं अनुसंधान करके हम भारत को वर्ष 2047 तक समृद्धिशाली बनाने में सहयोग कर सकते हैं। कश्मीरी लाल लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय परिषद बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सिरसा से इस बैठक में विभाग संयोजक दर्शन चावला व जिला पूर्णकालिक नितिन ने शिरकत की।

ये भी पड़े– श्रीमद् भागवत (Bhagwat) महापुराण कथा में गोपी-उद्धव संवाद और रुक्मिणी की कथा के रोचक प्रसंग सुनाए

परिषद ने भारत की जनसंख्या बोझ नहीं,, अपितु वरदान विषय पर जन अभियान चलाने का निश्चय किया। मंच की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को समृद्ध भारत 2047 विषय पर एक अन्य प्रस्ताव भी पारित किया। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार ने राष्ट्रीय परिषद में चिंतन एवं मनन के पश्चात वर्ष 2047 तक समृद्ध भारत कैसे बनाया जाए, उसके लिए मंच एवं समाज की अपेक्षा हेतु आठ सूत्र दिए। जिन पर स्वदेशी जागरण मंच अन्य सह वैचारिक संगठनों के साथ मिलकर समाज जागरण के माध्यम से आगामी वर्षों में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि देश भर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों सहित मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि भारत को पूर्ण रोजगार युक्त करना होगा। उसके लिए केवल नौकरी ही रोजगार का साधन है, उसकी तुलना में उद्यमिता रोजगार का बड़ा साधन है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

यह नेरेटिव पुन: स्थापित करना होगा। उद्यम के माध्यम से ही हम 37 करोड़ युवाओं को समृद्धिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागी बना सकते हैं। समृद्ध भारत हेतु भारत (India) की जनसंख्या युवा एवं गतिमान होनी चाहिए। इस हेतु संयुक्त परिवार, शारीरिक पोषण, स्वस्थ चित्त एवं मन तथा भारत की प्रजनन दर सही करने की आवश्यकता होगी। यही नहीं समृद्ध भारत हेतु भारत की अर्थव्यवस्था को भी विश्व की सर्वोच्च अर्थव्यवस्था बनाना होगा। हमारी जीडीपी को युवा उद्यमियों के माध्यम से विश्व में सर्वोपरि बनाया जा सकता है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

कश्मीरीलाल ने कहा कि भारत को अपना अभेद्य सुरक्षा तंत्र भी विकसित करना होगा। उसके लिए स्वदेशी आयुध निर्माण एवं हथियारों के क्षेत्र में भारत को स्वावलंबी होना होगा। वहीं भारत में रिसर्च एवं डवेलपमेंट को बढ़ाकर विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी लाना होगा। सरकार एवं समाज को मिलकर इस हेतु प्रयास करने होंगे। भारत की विकास गति विश्व के अन्य देशों की तुलना में पर्यावरण हितैषी होनी अनिवार्य है। तभी हम भारत को केवल विकसित नहीं, बल्कि समृद्धशाली बना सकते हैं।

Tags: HaryanaIndiaKashmiri LalResearchSelf-Reliance
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

इंडिगो और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने विशेष साझेदारी में लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

6 months ago
मुंबई

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई (एसपीजेआईएमआर) ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

EC-Council Expands AI Certification Portfolio to Support India's AI Workforce Readiness and Secure Adoption

EC-Council Expands AI Certification Portfolio to Support India's AI Workforce Readiness and Secure Adoption

February 11, 2026
India's Spam Shield: The Truecaller Community Blocked Nearly 1,200 Crore Unwanted Calls in 2025

India's Spam Shield: The Truecaller Community Blocked Nearly 1,200 Crore Unwanted Calls in 2025

February 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)