India's Budget 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, February 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

India’s Budget 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर और भविष्य की अर्थव्यवस्था की तैयारी

एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीषकुमार चौहान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 2, 2026
in राष्ट्रिय
0
India's Budget 2026-27

India’s Budget 2026-27- जो कर्तव्य भवन से पेश किया गया पहला बजट है और माननीय वित्त मंत्री का लगातार नौवां बजट है, यह साफ संदेश देता है कि तेज़ आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन साथ-साथ चल सकते हैं। यह बजट वित्तीय संतुलन के रास्ते पर मजबूती से बना हुआ है। इसमें राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.4% से घटकर 4.3% कर दिया गया है और कर्ज-से-जीडीपी अनुपात 56.1% से घटकर 55.6% हो गया है। इससे भारत वित्त वर्ष 2031 तक 50% (±1%) के लक्ष्य की ओर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सब मिलकर निवेशकों और बाजारों को यह भरोसा देता है कि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर है और सरकार की नीतियाँ भरोसेमंद हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का सबसे बड़ा आधार बना हुआ है। सार्वजनिक कैपेक्स में करीब 12% की बढ़ोतरी कर इसे ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है। इसका मकसद निजी निवेश को आकर्षित करना, उत्पादकता बढ़ाना और लॉजिस्टिक्स लागत कम करना है। बजट में वित्तीय बाजारों को और मजबूत करने के लिए संतुलित कदम भी उठाए गए हैं। इनमें डेरिवेटिव्स पर एसएसटी बढ़ाना ताकि जरूरत से ज्यादा सट्टेबाजी पर रोक लगे, आरईआईटी के जरिए पीएसयू संपत्तियों का मुद्रीकरण, बॉन्ड इंडेक्स डेरिवेटिव्स की शुरुआत, और कॉरपोरेट बॉन्ड्स के लिए बेहतर मार्केट-मेकिंग व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा, गिफ्ट सिटी में आय पर कर छूट की अवधि 10 साल से बढ़ाकर 20 साल कर दी गई है, जिससे यह एफपीआई के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाएगी।

अर्बन फाइनेंस को मजबूती देने के लिए नगरपालिका बॉन्ड्स पर दोबारा ज़ोर दिया गया है। साथ ही, विदेशी मुद्रा और पूंजी बाजारों में किए गए नियामकीय सुधारों से व्यापार करना आसान होगा और भारत का वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ाव और मजबूत होगा। इसके अलावा, एनआरआई को भारतीय शेयर बाजार में सीधे पोर्टफोलियो निवेश की अनुमति देकर लंबे समय के डायस्पोरा पूंजी को देश की विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। (India’s Budget 2026-27)

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें रणनीतिक और उभरते हुए क्षेत्रों—जैसे सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, बायो-फार्मा, रेयर अर्थ्स, पर्यटन और टेक्सटाइल उद्योग को प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों पर ज़ोर देकर सरकार का लक्ष्य इनोवेशन को बढ़ावा देना, निर्यात बढ़ाना और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार पैदा करना है।कुल मिलाकर, बजट 2026–27 में वित्तीय समझदारी, इन्फ्रास्ट्रक्चर के ज़रिये विकास, वित्तीय बाजारों को गहरा करना और भविष्य के लिए तैयार सुधारों का संतुलित मेल दिखता है। यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा के लिए मज़बूत नींव रखता है।

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Pickle Partner- Foodco , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: Growth AccelerationIndia's Budget 2026-27InfrastructurePreparing for the Future Economy
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Children's Day

Children’s Day के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था ने रायबरेली के 50 स्कूलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

1 year ago
police remand

मर्डर के मामलें में 6 आरोपियों को लिया पुलिस रिमांड पर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Skoda

Skoda काइलैक ने एक वर्ष पूरा होने पर 50,000 बिक्री का आंकड़ा किया पार

February 4, 2026
FY26

FY26 की तीसरी तिमाही में मोबिक्विक ने कमाया मुनाफा; सालाना आधार पर 593 मिलियन रुपए की मजबूत बढ़त

February 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)