ब्रिटेन के बाजार में उतरेगा भारत का UPI, रुपे कार्ड से भी जुड़ेगा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

UPI Payment: ब्रिटेन के बाजार में उतरेगा भारत का UPI, रुपे कार्ड से भी जुड़ेगा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2022
in Uncategorized
0
UPI

नई दिल्‍ली। UPI Payments in UK: अगर आप ब्रिटेन की यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब आप ब्रिटेन में भी QR कोड स्‍कैन करते हुए भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने ब्रिटेन के पेमेंट्स सॉल्‍यूशंस प्रोवाइडर पेएक्‍सपर्ट (PayXpert) के साथ समझौता किया है। NIPL वास्‍तव में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहयोगी कंपनी है, जिसने विश्‍व के सबसे बड़े रियल टाइम पेमेंट सॉल्‍यूशन – यूनिफायड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और RuPay कार्ड योजना को विकसित किया है।

NPCI ने कहा है कि PayXpert के साथ इस गठजोड़ के बाद भारतीय भुगतान समाधान ब्रिटेन के उन सभी स्‍टोर पर उपलब्‍ध होगा जहां पेएक्‍सपर्ट के एंड्रॉयड प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइसेज लगे होंगे। शुरुआत में यूपीआई आधारित क्‍यूआर कोड के जरिये भारतीय ब्रिटेन में भुगतान कर सकेंगे। बाद में यह सुविधा रूपे कार्डधारकों को भी मिलेगी।

UPI विश्‍व में सबसे सफल रियल-टाइम पेमेंट (RTP) प्रणालियों में से एक मानी जाती है। 2021 में इसके जरिये 940 बिलियन डॉलर (39 अरब ट्रांजैक्‍शन) हुआ था जो भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) का 31 प्रतिशत है। RuPay घरेलू स्‍तर पर विकसित वैश्विक कार्ड पेमेंट नेटवर्क है। अब तक 700 करोड़ रूपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

पेएक्‍सपर्ट के मैनेजिंग डायरेक्‍टर डेविड आर्मस्‍ट्रांग ने कहा कि यूपीआई और रूपे कार्ड ब्रिटेन में कंप‍नी के लिए एक नया अवसर प्रदान करेगा। NPCI ने कहा कि प्रति वर्ष 5 लाभ भारतीय जिनमें 1 लाख विद्यार्थी भी शामिल हैं, ब्रिटेन की यात्रा करते हैं। अगले कुछ वर्षों के दौरान इस संख्‍या में खासा इजाफा होने की संभावना है। इस साझेदारी के बाद भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन में भुगतान करने में आसानी होगी।

जुलाई 2021 में भूटान पहला ऐसा देश था जिसने यूपीआई को अपनाया था और रूपे कार्ड से भुगतान को मंजूरी दी थी। इस साल फरवरी में यूपीआई का विस्‍तार नेपाल में भी हुआ जिससे रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला है।

Tags: bizbusinessNIPLNPCIPayXpertRiPay card in BritainUPI in UKUPI payments
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Campaign Van

उपायुक्त ने जिला में मोटे अनाज के उत्पादन व खान-पान में प्रयोग को बढावा देने के लिये प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना|

3 years ago
Jai Kanwar Puraskar

डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को ‘जय कांवर पुरस्कार’ से सम्मानित किया|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)