अजनारा बिल्डर की पैनोरमा परियोजना को कब्जे में लेने के मिले निर्देश
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अजनारा बिल्डर की पैनोरमा परियोजना को कब्जे में लेने के मिले निर्देश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पैनोरमा

ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने अजनारा बिल्डर की पैनोरमा परियोजना को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। भूखंड आवंटन निरस्त होने के बावजूद परियोजना में फ्लैट बुकिग हो रही थी। बिल्डर ने आवंटन बहाल करने के लिए यमुना प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दिया है।

यमुना प्राधिकरण ने 42.82 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान होने पर बुधवार को अजनारा बिल्डर का सेक्टर 22 ए में 25 एकड़ का भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया था। इस भूखंड पर बिल्डर की पैनोरमा नाम से परियोजना है। बिल्डर ने परियोजना में 3266 फ्लैट की मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत कराया था। प्राधिकरण ने बिल्डर को 695 फ्लैट के लिए आंशिक अधिभोग प्रमाण पत्र भी जारी किया था।

आवंटन निरस्त होने के बावजूद परियोजना साइट पर फ्लैट की बुकिग होने की प्राधिकरण को शिकायत मिली। सीईओ ने विभागीय अधिकारियों को परियोजना को अपने कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। सीईओ का दावा है कि परियोजना में फ्लैट खरीदारों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे। प्राधिकरण परियोजना का निर्माण कार्य पूरा करेगा।

परियोजना की स्थिति के आकलन के लिए प्राधिकरण उसका फारेंसिक आडिट कराएगा। इसके लिए वित्तीय संस्था की सेवा ली जाएगी। करीब साठ दिन में वित्तीय आडिट किया जाएगा। आडिट के तहत यह देखा जाएगा कि परियोजना में कितने प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हुआ है। कितने फ्लैट की बुकिग और कितने पर खरीदारों को कब्जा दिया गया है। खरीदारों से वसूली की गई राशि और परियोजना में खर्च की गई राशि के अलावा यह भी पता लगाया जाएगा कि बिल्डर ने खरीदारों से वसूली गई राशि को अन्य परियोजना या किसी दूसरी जगह पर तो निवेश नहीं किया गया है। बिल्डर पर वित्तीय संस्थानों के ऋण की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। बिल्डर ने प्राधिकरण में भूखंड का आवंटन बहाल के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। आवंटन बहाल होने की स्थिति में बिल्डर को बकाया राशि की 25 प्रतिशत व वर्तमान आवंटन दर के हिसाब से दस प्रतिशत शुल्क देना होगा। भूखंड आवंटन निरस्त होने पर भी फ्लैट बुकिग की शिकायत मिलने पर परियोजना को कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना का जल्द फारेंसिक आडिट कराया जाएगा।

-डा. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Tags: greater Noida Latest NewsGreater Noida newsNoida latest NewsNoida Newsग्रेटर नोएडा ताजा ख़बरेंग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा लेटेस्ट न्यूज़ग्रेटर नोएडा हिंदी न्यूज़नोएडा हिंदी न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

सोनी सब

सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में प्रोफेसर शास्त्री पर लगे झूठे आरोपों को बेनकाब करने के लिए जंग लड़ती दिखेंगी पुष्पा

7 months ago
Holi

टेक्नो Holi रंगोत्सव: रंग, त्यौहार और शानदार जीत का दमदार जश्न

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)