हो गया फाइनल! इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM पुष्कर सिंह धामी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 22, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

हो गया फाइनल! इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM पुष्कर सिंह धामी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in उत्तराखंड
0
पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा की चम्पावत सीट से ही उप चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए धामी को हरी झंडी दे दी है। धामी ने अपने तीन दिनी दिल्ली दौरे के दौरान इस संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन किया। वर्तमान में चम्पावत से कैलाश गहतौड़ी भाजपा के विधायक हैं और उन्होंने ही सबसे पहले मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोडऩे की पेशकश की थी।

विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे गहतौड़ी

गहतौड़ी दो-तीन दिन में देहरादून पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। उधर, संपर्क करने पर विधायक गहतौड़ी ने कहा कि उनकी तरफ से सीट छोडऩा फाइनल है।

अब निर्णय पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री को लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री चम्पावत से विधायक होंगे तो क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। मुख्यमंत्री यहां आते हैं तो उनके लिए 10 बार की विधायकी भी कुर्बान होगी।

भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

राज्य के पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ 70 सदस्यीय सदन में 47 सीटें हासिल की, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने धामी पर ही विश्वास जताया और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री पद सौंप दिया।

अब धामी को छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी है। धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सबसे पहले चम्पावत के भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने उनके लिए अपनी सीट छोडऩे की घोषणा की। इसके बाद विधायक महेंद्र भट्ट, भरत चौधरी समेत पार्टी के कुछ अन्य विधायक भी ऐसी पेशकश कर चुके हैं।

न सिर्फ सत्तापक्ष के विधायक, बल्कि हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से निर्दलीय उमेश कुमार और फिर कांग्रेस से नाराज चल रहे पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट के विधायक हरीश धामी ने भी मुख्यमंत्री के लिए सीट छोडऩे की पेशकश की थी। इस सबको देखते हुए मुख्यमंत्री धामी के सामने अपनी सीट के चयन के लिए एक नहीं अनेक विकल्प सामने आ गए।

इस बीच मुख्यमंत्री धामी शनिवार को तीन दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर अपने उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने उनके चम्पावत सीट से उप चुनाव लडऩे की सहमति दे दी है। जल्द ही पार्टी इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। चम्पावत के भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री को इस सिलसिले में देहरादून बुलाया गया है।

उधर, विधायक गहतौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी उनके क्षेत्र के हैं। बचपन से उन्हें जानते हैं। वह सक्रिय मोड में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उन पर पूरा विश्वास है, जो चुनिंदा व्यक्तियों को ही हासिल होता है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री धामी चम्पावत का नेतृत्व करेंगे तो स्वाभाविक रूप से इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

Tags: dehradun newsdehradun-city-politicsnewsstateuttarakhand newsuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

4K Google TV

Thomson 65″ 4K Google TV Launched: 65 इंच का 4K डिस्प्ले, Dolby Atmos के साथ थॉमसन TV लॉन्च, जानें कीमत और अनोखे फीचर्स|

3 years ago
Agencies

देश में बीते तीन साल में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े 138 करोड़ के नकली नोट, ज्यादातर पाकिस्तान में छप रहे|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

फुटबॉल

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

October 17, 2025
सन नियो

सन नियो की अभिनेत्रियाँ मेघा रे, गौरी शेलगांवकर और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी खास दिवाली यादें

October 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)