अलीगढ़ : दिनदहाड़े ज्वैलर्स की पत्नी और बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ : दिनदहाड़े ज्वैलर्स की पत्नी और बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ज्वैलर्स

अलीगढ़। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में गुरुवार शाम सर्राफा कारोबारी(ज्वैलर्स) ललित वर्मा की पत्नी और आठ साल के बेटा की अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सिर पर ईंट से हमला भी किया गया। महिला के हाथ तार से बांधे हुए थे। घर का सामान अस्त व्यस्त मिला है। लाखों की लूट की बात कही जा रही है। पुलिस को मौके से चार चाकू व ईंट का टुकड़ा मिला है। सीसीटीवी में दो लोग कैद हुए हैं। घनी आबादी में हुए दोहरे हत्याकांड ने खलबली मचा दी है। ललित ने अपनी साली अंजली और उसके होने वाले पति सोमेश चौहान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें कुछ दिनों से विवाद बताया जा रहा है।

ललित छर्रा के गांव बिजौली के मूल हैं। करीब 10 साल से सुरेंद्र नगर में रह रहे हैं। फूल चौराहे पर राधिका ज्वेलर्स नाम से शोरूम है।

पुलिस के मुताबिक इनकी दोनों बेटी खुशी व राधिका बुआ के घर आगरा गई थीं। गुरुवार को ललित की पत्नी शिखा व बेटा गोपाल घर थे। शाम करीब सात बजे मोहल्ले के बच्चे रोज की तरह साइकिल चलाने लगे। गोपाल के न आने पर घर में घुसे तो दरवाजा खुला था। महिला का शव कमरे के गेट पर पड़ा था। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग आए। कमरे का सेफ खुला था। ज्वेलरी व अन्य सामान भी गायब है।

पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जांच में पांच टीमें गठित की गई हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

– कलानिधि नैथानी, एसएसपी

आज बंद रहेगा सराफा बाजार

अलीगढ़। सराफा(ज्वैलर्स) कारोबारी की पत्नी व बेटा की हत्या व लूट से ज्वेलर्स में रोष हैं। अलीगढ़ सराफा कमेटी ने शुक्रवार को शोक में दोपहर तक बाजार बंद रखने का एलान किया है। अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि एक ओर योगी सरकार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर घनी आबादी में हत्याएं हो रही हैँ। इस घटना से व्यापारियों में भारी रोष है। सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर में पुलिस पिकेट बढाई जाएं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित सराफ ने इस घटना पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने जिस तरह बर्बरता पूर्वक मां- बेटा की हत्या की है, उससे लगता है कि बदमाश शहर में सिर्फ लूट ही नहीं खौफ पैदा करना चाहते हैं। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। अखिल भारतीय माहौर स्वर्णकार(ज्वैलर्स) महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रवि वर्मा स्वर्णकार ने प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। प्रशासन से 36 घंटे में घटना का खुलासा करने की मांग की है।

Tags: Aligarh MurderAligarh Woman Murderedaligarh-city-crimeEight Year Old Boy MurderednewsstateTop Crime NewsUP Top News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 25th June 2022

Today’s Horoscope 25th June 2022 | आज का राशि फल दिनांक 25 जून 2022

4 years ago
हवाई अड्डे

लखनऊ हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था और होगी पुख्ता

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)