Kanpur Ghatampur Accident: पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे गांव तो गूंजीं
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, February 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Kanpur Ghatampur Accident: पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे गांव तो गूंजीं चीखें, आज एक साथ जलेंगीं 26 चिताएं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Kanpur Ghatampur Accident

कानपुर। Kanpur Ghatampur Accident: साढ़ थानाक्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 मौतों के बाद शनिवार पूरी रात शवों का पोस्टमार्टम किया गया। कोरथा गांव में रात भर मातमी सन्नाटे के बाद सुबह शवों के पहुंचते ही फिर चीत्कार गूंजने लगी। ड्योढ़ी घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार के लिए जिलाधिकारी ने गांव में मृतक परिवारों से अनुरोध किया है। वहीं अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी बात कही जा रही है।

शनिवार की रात हादसे के बाद रविवार सुबह चार बजे तक 18 शवों के पोस्टमार्टम हो गए थे और एक शव के पोस्टमार्टम में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगा। सुबह छह बजे तक सभी शवों का पोस्टमार्टम पूरा हुआ।एक-एक करके सुबह साढ़े पांच बजे से शवों को लेकर एंबुलेंस गांव पहुंचती रही तो 250 घरों वाले गांव में हर व्यक्ति बदहवास दिखा।

कोई दहलीज पर रखे शव देखकर आसमान की ओर निहारता तो कोई अपलक उन्हें देखे जा रहा था। मानो कह रहे हों कि हे भगवान आखिर उनसे ऐसी कौन सी गलती हुई जो स्वजन छीन लिए। बुजुर्ग स्वयं के कर्मों को दोष दे रहे थे तो युवा अपनी किस्मत को कोसते नजर आए।

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन न होना भी मौतों का एक कारण बन। देर रात ही कानपुर के एलएलआर अस्पताल से भी दोनों शव भीतरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए गए थे। इसके बाद वहीं चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम शुरू किए। मंत्रियों राकेश सचान, अजीत पाल सिंह, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी रात में मौके पर डटे रहे। डीएम विशाख जी ने पलक भी नहीं झपकाई।

Kanpur Ghatampur Accident: ड्योढी घाट पर हाेगा अंतिम संस्कार, आ सकते सीएम

महाराजपुर में गंगा तट पर 26 शवों का अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट पर किया जाएगा। पुलिस प्रशासन शवों के साथ डयोढ़ी घाट जाएगा, वहां पर पहले से व्यवस्था कर ली गई है ताकि कोई समस्या न हो। इसके लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने हर घर मे जाकर शव ड्योढ़ी घाट ले चलने को कहना शुरू किया तो लोगों ने भी सहमति दी है। ड्योढ़ी घाट पर 13 शवों के लिए चिताएं तैयार कर ली गई हैं, जबकि मृत 13 नाबालिग बच्चों को भूसमाधि दी जाएगी।

अर्थियां उठाने को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी हेलीपैड के लिए ड्योढ़ीघाट में स्थान खोजने की कवायद में लग गए हैं।

Kanpur Ghatampur Accident: सुबह सात बजे से बनने लगी अर्थियां

कोरथा गांव में सुबह सात बजे पुलिस प्रसाशन की मौजूदगी में सभी शवों को उठाने की तैयारी पर फिर लोग रो पड़े। पुलिस प्रसाशन ने सभी शवों के अंतिम संस्कार की सामग्री की व्यवस्था कराई है। सभी अर्थियां बनाने की शुरुआत हो गई।

छह शव देख सियाराम गश खाकर गिरे : 75 वर्षीय सियाराम के दरवाजे छह शव, देख हुए बदहवास, पत्नी, दो बहुएं, दो पौत्री, एक पौत्र की मौत हुई है।

Tags: 26 dead bodies Kortha villagekanpur accidentKanpur Ghatampur Accidentkanpur tractor trolley accidentkanpur-city-common-man-issuessarh police station
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Hindustan Zinc

नवाचार पहलों के साथ Hindustan Zinc सस्टेनेबिलिटी की ओर निरन्तर अग्रसर

2 years ago
कमर

कमर व पीठ के निचले हिस्‍से में दर्द से राहत दिलाएंगी ये 3 आसान स्ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uppal Brewers & Distillers Enters Next Growth Phase with Dedicated Production Unit in Ponda, Goa

February 17, 2026
Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

February 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)