• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, April 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में घर का दरवाजा खटखटाकर बच्चे का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
अपहरण

हमीरपुर। जनपद मुख्यालय के विवेकनगर मोहल्ला में रहने वाले कलेक्ट्रेट में लिपिक के पांच साल के मासूम बेटे काे दिन दहाड़े दो युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहर्ता बाइक पर मासूम को बिठाकर ले गए हैं, जो पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। अपहर्ताओं ने लिपिक के फोन पर कॉल करके बेटे को छोड़ने के एवज में पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

हमीरपुर कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक पद पर तैनात प्रभात तिवारी मुख्यालय के विवेकनगर मोहल्ले में परिवार के साथ मकान में रहते हैं। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे घर पर आए दो युवकों ने विवके के पांच वर्षीय बेटे वैभव का अपहरण कर लिया और बाइक पर बिठाकर ले गए। जबतक मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तबतक अपहर्ता रफूचक्कर हो गए। जानकारी होने पर लिपिक के घर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए, जिसमें बच्चे को बाइक पर बिठाकर ले जाते दो नकाबपोश युवक दिखाई दिए। बाइक का नंबर पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद लिपिक के मोबाइल पर अपहर्ताओं का दो बार फोन कॉल आया। उन्होंने एक घंटे का समय देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

पुलिस की पूछताछ में लिपिक ने बताया कि घर में पत्नी गीता व बेटा वैभव थे। इस बीच घर की कुंडी खटकाने की आवाज आई तो वैभव दरवाजा खोलने गया। बाहर खड़े बदमाश ने वैभव को दबोच लिया और कुछ दूरी पर स्टार्ट बाइक लिये खड़े साथी के साथ सवार होकर बेटे को अगवा कर ले गया। पड़ोसी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक पर दो युवकों को बच्चा ले जाते देखा। जबतक कुछ समझ पाते बाइक सवार तेजी से निकल गए। एसपी शुभम पटेल, एएसपी अनूप कुमार, सीओ सदर रवि प्रकाश ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की।

Tags: child kidnapping hamirpurhamirpur clerk son kidnappinghamirpur kidnapingkanpur-city-crimenewsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

APS

एपीएस/सीएम डाॅ अमित कुमार अग्रवाल ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी जिला उपायुक्तों के साथ आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता|

3 years ago
Today’s Horoscope 26th November

Today’s Horoscope 26th November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 26 नवंबर २०२३

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

OPPO

OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

April 11, 2026
Chitkara University

Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

April 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)