• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

किडनी प्रत्यारोपण पूर्ण रूप से सुरक्षित, किडनी दान करने वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं-हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता|

हरियाणाा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और किडनी दान करने वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 9, 2023
in हरियाणा
1
Kidney Transplant

पंचकूला, 9 मार्च- हरियाणाा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने (Kidney Transplant) कहा कि किडनी प्रत्यारोपण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और किडनी दान करने वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। गुप्ता आज पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित होटल हाॅलिडे इन में एल्केमिस्ट अस्पताल द्वारा वल्र्ड किडनी डे के अवसर पर आयोजित पेशेंट कनैक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने एल्केमिस्ट अस्पताल में लगभग 200 किडनी ट्रांस्प्लांट होने पर डाॅक्टरों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डाॅक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद रागियों की किडनी ट्रांस्प्लांट संभव हो सकी। इस अवसर पर पंचकूला की सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार भी उपस्थित थी।

ये भी पड़े – Panchkula:- 26वें अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी, 10 मार्च को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा खेलों का आगाज़|

गुप्ता ने कहा कि देश में किडनी मरीजों की संख्या के हिसाब से किडनी प्रत्यारोपण कम है क्योंकि किडनी डोनर नहीं मिल पाते। परिवार के सदस्यों में भी किडनी डोनेट करने को लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति शंकाएं रहती हैं। उन्होंने कहा कि किडनी प्रत्यापण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और डाॅक्टरों द्वारा बताए गए एहतियात बरतने से शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। उनकी जानकारी में कई ऐसे मामले हैं (Kidney Transplant) जहां किडनी दान करने के 25-26 सालों बाद भी लोग स्वस्थ्य जीवन व्यवतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, अन्य लोगो की बजाए परिवार के लोगों द्वारा ही मरीज को किडनी दान की जानी चाहिए।

गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज में डाॅक्टरों को भगवान के बाद दूसरा स्थान दिया गया है। डाॅक्टरी सेवा का पेशा है और इसे व्यवसाय नहीं बनाना चाहिए। कई बार अस्पतालों द्वारा मरीजों से ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलती है। उन्होंने डाॅक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाॅफ से आहवान किया कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों से आत्मीयता का व्यवहार कायम करें। इससे मरीजों को बीमारी से जल्दी उभरने में सहायता मिलती है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सिविल सर्जन और ट्रांस्प्लांट अप्रूवल कमेटी की चेयरपर्सन डाॅ. मुक्ता कुमार ने कहा कि किडनी बीमारी से ग्रस्त लोगों को आशावादी रहना चाहिए क्योंकि चिकित्सा विज्ञान में किडनी का सफल प्रत्यारोपण संभव है। उन्होंने लोगों से अंगदान की शपथ लेने का आहवान किया ताकि अधिक से अधिक (Kidney Transplant) लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रांस्प्लांट अप्रूवल कमेटी की चेयरपर्सन के नाते उनका प्रयास रहता है कि किसी भी गरीब व्यक्ति को मजबूरी में अपनी किडनी न बेचनी पड़े।

अल्केमिस्ट अस्पताल के डाॅ. परमजीत सिंह मान ने बताया कि वल्र्ड किडनी डे हर वर्ष मार्च के दूसरे गुरूवार को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को किडनी की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भारत में हर 10 लाख लोगों के पीछे 800 लोग किसी न किसी प्रकार की किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं जो कि एक बड़ी संख्या है। (Kidney Transplant) उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारी का मुख्य कारण डायबटीज़ है। किडनी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 2.20 लाख लोगों को किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता पड़ती है। इस अवसर पर एचओडी प्रो. एसके शर्मा, नेफ्रोलाॅजिस्ट डाॅ. रमेश कुमार और डाॅ. चरनजीत लाल, युरोलाॅजिस्ट डाॅ. राजीव गोयल और डाॅ. नीरज गोयल, किडनी पेशेंट, अटैंडेंट और डाॅक्टर्स उपस्थित थे।

Tags: Alchemist HospitalDistrict PanchkulaHaryanaHaryana Assembly Speaker Gyanchand GuptaKidneyKidney TransplantNavtimes न्यूज़Panchkula Tricity News By NavTimes न्यूज़ParaMedical
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

RPSG Lifestyle Media

RPSG Lifestyle Media Hosts the Inaugural Edition of The Edit Collective at the St. Regis, Mumbai

6 months ago
डेविड वॉर्नर

किस्मत हो तो डेविड वॉर्नर जैसी… चहल के एक ही ओवर में मिले तीन जीवनदान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)