Lakshya Tanwars: 400 करोड़ के घोटाले में लक्ष्य तंवर का साथी निरंजन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

400 करोड़ के घोटाले में लक्ष्य तंवर (Lakshya Tanwars) का साथी निरंजन गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Lakshya Tanwars

गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस व 400 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में गठित एसआइटी ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर के एक और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गिरोह के सरगना लक्ष्य तंवर का कार्यालय सहायक है। वह फर्जी रजिस्ट्री में गवाह बनता था। (Lakshya Tanwars)

विवेचना में नाम प्रकाश में आने पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी बैंक अधिकारियों समेत कई इनामी आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि तुराबनगर की महेंद्री देवी ने 30 अगस्त 2021 को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

PNB की चंद्रनगर शाखा से लिया ढाई करोड़ का लोन

उनका कहना था कि तुराबनगर में उनका 50 गज का एक मंजिला मकान है। कुछ समय पहले उन्हें अपना मकान बेचना था। किसी व्यक्ति के माध्यम से वह कविनगर के लक्ष्य तंवर के संपर्क में आईं। लक्ष्य ने उनके फोटो व अन्य दस्तावेज ले लिए थे। आरोप है कि उनके एक मंजिला मकान को चार मंजिल का दर्शाकर चार लोगों को बेचा हुआ दर्शाया और उस पर पंजाब नेशनल बैंक की चंद्रनगर शाखा से ढाई करोड़ का लोन ले लिया।

लक्ष्य तंवर ने की बैंक अधिकारियों से सांठगांठ

इनमें से एक मंजिल की रजिस्ट्री कृष्णा कालोनी के तुषार गोयल ने अपने नाम 68 लाख रुपये में दर्शायी थी, जबकि मौके पर यह फ्लोर नहीं था। लक्ष्य तंवर ने बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर महेंद्री देवी के स्थान पर कोई दूसरी महिला खड़ी कर खाता खुलवाया। इसके बाद महेंद्री देवी को ही लोन में गारंटर बना दिया।

सितंबर 2020 में बैंक से लोन का नोटिस पहुंचने पर महेंद्री देवी को घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले की जांच में नगर कोतवाली के अहाता कल्लूपुरा के निरंजन का नाम सामने आया था। वह फर्जी रजिस्ट्री में गवाह बना था। निरंजन मूलरूप से जिला बांका, बिहार के गांव बिसनपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

पुलिस इस लोन घोटाले के मामले में अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मामले में अभी छह आरोपित फरार हैं। पूर्व में पुलिस ने चार आरोपितों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें दक्ष बग्गा, विशेष बहल, सूरज कालरा व राजरानी कालरा शामिल हैं। वहीं दो बैंक अधिकारी तारिक हसन व संजय भी अभी फरार हैं। पुलिस की एसआइटी सभी की तलाश में दबिश दे रही है।

बता दें कि 400 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में लोन माफिया लक्ष्य तंवर समेत उसके सहयोगियों व बैंक अधिकारियों पर 40 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें से 15 मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। चार्जशीट में लक्ष्य तंवर, उसका पिता अशोक कुमार, साथी वरुण त्यागी, शिवम, पीएनबी के तीन प्रबंधक रामनाथ मिश्रा, प्रियदर्शनी व उत्कर्ष कुमार शामिल हैं। बाकी 25 मामलों में पुलिस अभी चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है। इन मामलों में भी पुलिस जल्द शार्जशीट दाखिल करेगी। (Lakshya Tanwars)

Tags: Ghaziabad NewsGhaziabad policeghaziabad-crimeLakshya TanwarsLoan mafiaLoan mafia Lakshya Tanwarloan scamloan scam in Ghaziabadnav times newsNavtimesNTN news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Seven Parameters

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में नैक संबंधित सात मानदंडों पर व्याख्यान आयोजित|

3 years ago
MSG

चौथी हरियाणा राज्य फिन स्विमिंग चैंपियन 2024 में एमएसजी (MSG) भारतीय खेल गांव की टीम का बेहतरीन प्रदर्शन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

March 12, 2026
oil

Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)