Haunted Resort क्यू टीवी (QTV) पर फिर एक बार धूम मचाने आ रहा है एक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

क्यू टीवी (QTV) पर फिर एक बार धूम मचाने आ रहा है एक नन्हा भूत, क्या आप भी इस भूतिया रिसॉर्ट में आना चाहेंगे?

भारत के प्रमुख यूथ हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल (क्यू टीवी (QTV)) ने दर्शकों के लिए अनोखी और लाजवाब कहानियाँ पेश करना जारी रखते हुए अपने चर्चित शो 'भागो भागो भूत आया' को अपने बाल दर्शकों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 7, 2023
in मनोरंजन
1
Haunted Resort

भारत के प्रमुख यूथ हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल (क्यू टीवी (QTV)) ने दर्शकों के लिए अनोखी और लाजवाब कहानियाँ पेश करना जारी रखते हुए अपने चर्चित शो ‘भागो भागो भूत आया’ को अपने बाल दर्शकों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। चैनल ने यह फैसला अपने पहले लॉन्च के बाद खासकर बच्चों और युवा वर्ग में शो के प्रमुख किरदारों, नन्हे व आदित्य की लोकप्रियता और भारी डिमांड को देखते हुए लिया है। (Haunted Resort)

शो को चाहने वाले एक बार फिर एक शरारती भूत के साथ मनोरंजक कॉमेडी का मजा सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध चैनल, क्यू टीवी पर उठा सकेंगे। शो के प्रमुख कलाकारों में हेथ मकवाना (नन्हे) और गौरव शर्मा (आदित्य) के साथ शीर्षा तिवारी, नमन, सुषमा मुरुदकर, कपिल और नीतू पचौरी जैसे अन्य कलाकार शामिल हैं।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 7th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 7 अगस्त 2023

एक हॉन्टेड रिसॉर्ट में अलग-अलग मज़ेदार किरदारों के साथ धूम मचाते एक प्यारे से भूत, ‘नन्हे’ द्वारा मेहमानों के सुकून और मस्ती में बाधा डालते देखना बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। आदित्य ने अद्भुतरिसॉर्ट में सभी को अपनी चुलबुली शैतानियों से परेशान करने वाले नन्हे भूत को पकड़ने की ठानी है। लेकिन नन्हे को लगता है कि कई अन्य लोगों की तरह ही आदित्य भी उसे पकड़ने में सफल नहीं होगा। भागने और पकड़ने वाला यह बिल्ली और चूहे का खेल आपके घर में हँसी का माहौल बना देगा और आप अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। (Haunted Resort)

कॉमेडी से भरपूर इस शो में आदित्य अद्भुतरिसॉर्ट में काम करता है, जो नन्हे की शातिराना चाल से बचने के चक्कर में खुद ही फँस जाता है। दिलचस्प बात यह है कि पूरे रिसॉर्ट पर सिर्फ आदित्य ही एक अकेला ऐसा व्यक्ति है, जो प्यारे नन्हे को देख, सुन और उससे बात कर सकता है। पूरे शो को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शक हर एपिसोड के बाद अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर हो जाते हैं। आदित्य और प्यारे नन्हे की लगातार चलने वाली छेड़-छाड़ जादू और मस्ती की दुनिया से भरपूर है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

हालाँकि, सवाल यही है कि नन्हे भूत कैसे बना, आदित्य किस परिस्थिति में खुद को फँसा लेता है और कैसे यह सब कुछ हँसी-खुशी के साथ लोगों को टीवी स्क्रीन्स से बाँधे रखता है। वहीं, एक बार फिर भागो भागो, भूत आया के रिलॉन्च के साथ क्यू टीवी (QTV) ने अपने दर्शकों की एक लम्बी सूची तैयार की है और उनकी डिमांड को पूरा करने के साथ-साथ अलग तरह की, मनोरंजक कहानियों की पेशकश जारी रखी है। (Haunted Resort)

Tags: Entertainment News By NavTimes न्यूज़Haunted ResortQTVYouth Hindi Entertainment Channel
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Harpreet Ratan

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक विषय: हरप्रीत रतन

3 years ago

तो ऐसे पढ़ेंगी बेटियां!: दो शिक्षिकाओं ने बनाया बंधक, बच्चियों की चीख से जागा शिक्षा विभाग, रात में हुआ हंगामा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kuldeep Yadav — Biography

Kuldeep Yadav — Biography

March 14, 2026
Anna University Results 2026

Anna University Results 2026

March 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)