Wrong Eye Uttarpradesh में बेटी पर गलत नज़र रखता था पत्नी का प्रेमी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Uttarpradesh में बेटी पर गलत नज़र रखता था पत्नी का प्रेमी, हत्या कर शव के किए 20 टुकड़े|

उत्तरप्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में खोड़ा थाना क्षेत्र में रिक्शा चालक ने बेटी की आबरू खतरे में होने की आशंका पर पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या की थी।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 23, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
Wrong Eye

उत्तरप्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में खोड़ा थाना क्षेत्र में रिक्शा चालक ने बेटी (Wrong Eye) की आबरू खतरे में होने की आशंका पर पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या की थी। उसने गड़ासे से पहला वार व्यक्ति की गर्दन पर किया और तब तक ताबड़तोड़ वार करता रहा जब तक कि उसका सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। उसके बाद उसने शव के 20 टुकड़े किए। यह बातें उसने पुलिस व न्यायालय के सामने कबूल की है। उसे हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया है।

बेटी ने बताई युवक की हरकत तो बनाई हत्या की योजना

पुलिस ने शनिवार रात में हत्यारोपित रिक्शा चालक से गहनता से पूछताछ की। उसने कहा कि उसे पता था कि उसकी पत्नी का युवक से संबंध है। चार बच्चों के परिवार को बचाए रखने (Wrong Eye) के लिए उसने उसके संबंध को मजबूरन स्वीकार कर लिया था। करीब एक माह पहले वह कुछ दिनों के लिए गांव गया था। वापस लौटा तो उसकी बेटी ने बताया कि घर में आने वाले अंकल (पत्नी का प्रेमी) ने बहन के पैर पर चाय गिरा दी थी।

ये भी पड़े – नागपुर में लिव इन पार्टनर की 12 वर्षीय नाबालिक बेटी से करता रहा एक साल तक दुष्कर्म|

बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश रहा था। इससे उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने चाय से जली बेटी को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उसे लगा कि युवक उसके परिवार को बर्बाद कर देगा। इस डर से उसने तय कर लिया कि वह उसकी हत्या कर देगा।

योजना के तहत पत्नी से कहकर बृहस्पतिवार को उसे घर बुलाया। पत्नी एक बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती बेटी की देखभाल के लिए गई। रात में करीब दो बजे सोते समय उसकी (Wrong Eye) गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। गड़ासे व चाकू से उसके शव के 20 टुकड़े किए। उन्हें पहले से खरीदकर लाई गईं बड़ी-बड़ी पन्नियों में भरा। उसके बाद चार बोरियों में भरा। ठेला पर लादकर करीब तीन सौ मीटर दूर सिंचाई विभाग की जमीन पर एकत्रित कूड़े के ढेर में फेंक दिया।

राजस्थान पुलिस से साधा संपर्क

मृतक कोटपुतली, राजस्थान का रहने वाला था। उसका मोबाइल नहीं मिला है। उसका पता से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। इससे उसके घर व स्वजन की जानकारी करने के (Wrong Eye) लिए खाेड़ा थाना पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने हत्यारोपित की पत्नी व बच्चों से भी पूछताछ की लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं मिली।

डीएनए परीक्षण भी होगा

मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके स्वजन के न मिलने के कारण रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। उम्मीद है कि सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस डीएनए परीक्षण भी कराएगी। उसका फिंगर प्रिंट आदि का नमूना भी लिया जाए, ताकि भविष्य में जांच के दौरान उसकी मदद ली जा सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पुलिस के लिए बनती चुनौती

हत्यारोपित ने पुलिस को बताया कि रात में शव को ठिकाने लगाने के बाद वह घर आया। उसने रात में ही गद्दा, चादर, कंबल व बेड धुला। कमरे की धुलाई की। पुलिस ने इन चीजों को (Wrong Eye)कब्जे में लिया है। उसने पूरी तरह से हत्या के साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। गनीमत रही कि शनिवार को मृतक का शव मिल गया। हत्यारोपित पकड़ लिया गया। यदि शव दो-तीन दिन बाद मिलता तो शायद उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बनती।

यह है मामला

संभल के रजापुर थाना क्षेत्र का रिक्शा चालक यहां दूसरी पत्नी व चार बच्चों के साथ खोड़ा में किराए पर रहता था। उसकी पत्नी का राजस्थान के कोटपुतली के एक युवक से संबंध था। उसने बृहस्पतिवार रात में पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। उसके मकान मालिक ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। (Wrong Eye) ट्रांस हिंडन पुलिस उपायुक्त डा. दीक्षा शर्मा द्वारा बताया गया कि हत्यारोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं| मामले की आगामी जांच जारी हैं|

Tags: Crime news By NavTimes न्यूज़GhaziabadKotputliLover of wifeMurder CaseNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsRajasthanUttarPradesh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Dunky

जानिए क्या है ‘डंकी’ (Dunky) के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात!

1 year ago
Today’s Horoscope 6th August 2022

Today’s Horoscope 6th August 2022 | आज का राशि फल दिनांक 6th August 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)