महान दल ने अखिलेश यादव से तोड़ा गठबंधन, बेटे को टिकट न मिलने से ओमप्रकाश राजभर भी खफा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

महान दल ने अखिलेश यादव से तोड़ा गठबंधन, बेटे को टिकट न मिलने से ओमप्रकाश राजभर भी खफा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
महान दल

लखनऊ। महान दल: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर होने जा रहे चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी गठबंधन में दरारें पड़ने लगी हैं। सपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और महान दल ने विधान परिषद चुनाव में सीट न मिलने पर नाराजगी जताई है। महान दल ने तो सपा गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है। सुभासपा में भी विरोध के स्वर फूटने लगे हैं।

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बुधवार को सपा के चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इनमें से दो सपा नेता आजम खां के नजदीकी हैं। पार्टी की ओर से तय किए गए उम्मीदवारों में स्वामी प्रसाद मौर्य, करहल के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के पुत्र मुकुल सिंह शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर से शाहनवाज खान शब्बू व सीतापुर के जासमीर अंसारी का नाम शामिल है।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में चार सीटें सपा को मिलनी हैं। सपा में कई दिनों से एमएलसी प्रत्याशियों के नाम को लेकर रस्साकशी चल रही थी। चूंकि सपा ने राज्यसभा की एक सीट सहयोगी दल रालोद को दी थी इसलिए विधान परिषद में सुभासपा को एक सीट मिलने की उम्मीद थी। अखिलेश यादव ने भी सुभासपा से एमएलसी की एक सीट देने का वादा किया था। बुधवार को सपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के दो प्रत्याशियों को विधान परिषद भेजने की रणनीति के तहत सहयोगी दल को एक भी सीट नहीं दी।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे व राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सपा प्रत्याशियों के नामांकन के बाद ट्वीट किया कि ‘ भागीदारी देने की बात सिर्फ जुबां तक सीमित रखने से जनता उनको सीमित कर देती है। जो मेहनत करे, ताकत दे, उनको नजरअंदाज करो। जो सिर्फ बात करे उसको आगे बढ़ाओ, यह आगे के लिए हानिकारक है।’

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा कि ‘अखिलेश यादव का आज का फैसला निश्चित ही सुभासपा कार्यकर्ताओं को निराश करने वाला है। एक सहयोगी 38 सीट लड़कर आठ सीट जीतती है तो उन्हें राज्यसभा, हमें वहां कोई एतराज नहीं है। हम 16 सीट लड़कर छह जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा ऐसा क्यों?’

वहीं, विधान परिषद न भेजे जाने से नाराज महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने तो बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने सपा गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि दवाब डालने वालों को अखिलेश यादव विधान परिषद और राज्यसभा भेज रहे हैं। अखिलेश चाटुकारों से घिरे हैं। उन्हें अब मेरी जरूरत नहीं है। लिहाजा वह गठबंधन तोड़ने का फैसला ले रहे हैं। महान दल को सपा ने विधानसभा में दो सीटें दी थीं, हालांकि दोनों पर ही उसके प्रत्याशी हार गए थे।

Tags: lucknow-city-politicsMLC Election in UPMLC Election in Uttar PradeshnewsSP President Akhilesh YadavstateUP MLC Election 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

History

नारी का मानवता के इतिहास (History) में महत्व स्थान: जयंत प्रज्ञा

3 years ago
Road Safety

Road Safety पश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Anna University Results 2026

Anna University Results 2026

March 13, 2026
adani

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति Adani के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

March 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)