मेकअप आर्टिस्ट (Artist) रोज़ी सभरवाल का जमीन से फलक तक का रोमांचक सफर -
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home चमकते सितारे

मेकअप आर्टिस्ट (Artist) रोज़ी सभरवाल का जमीन से फलक तक का रोमांचक सफर

मेकअप आर्टिस्ट रोज़ी का विशेष संवाद नव टाइम्स न्यूज़ के साथ।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2022
in चमकते सितारे, मनोरंजन
2
Artist

मेकअप आर्टिस्ट (Artist) रोज़ी सभरवाल का विशेष संवाद नव टाइम्स न्यूज़ के साथ।

सबसे पहले तो आप हमें अपने बारे में बताएं और आपका बचपन कैसा था यह आपके बचपन में क्या बनने की इच्छा थी?

रोज़ी:- जरूर मेरा नाम रोज़ी है और मैं दिल्ली की रहने वाली हूं बचपन जैसा लगभग सभी का होता है वैसा ही मेरा भी रहा लेकिन जब मैं अपने (English Honours, 3rd years) की पढ़ाई कर रही थी तब मेरी मां का देहांत हो गया जिसके चलते मुझे अपनी पढ़ाई छोड़ अपने पिता के काम में हाथ बटाना पड़ा और मैं अपने बचपन के सपने की बात करू तो मुझे बहुत कुछ बनने की इच्छा थी लेकिन विशेषकर मुझे दो चीजों में बहुत रुचि थी एक तो अध्यापक और दूसरा एक एयर होस्टेस।

आपके एक मेकअप आर्टिस्ट (Makeup Artist) बनने की शुरुआत कैसे हुई?

रोज़ी:- जैसा मैंने बताया कि मुझे बचपन में बहुत कुछ बनने की इच्छा थी लेकिन क्या होता है जब आपको कोई नई राह चुननी होती है तो कई बार दूसरे लोग आपको सलाह देते हैं उसी तरह मुझे मेरे रिश्तेदारों द्वारा सलाह मिली एक मेकअप आर्टिस्ट बनने की और मुझे भी वह अच्छा लगा जिसकी शुरुआत मैंने दिल्ली के भारती अल्प्स अकैडमी (Bharti Alps Academy) से कोर्स पूरा कर शुरू किया जहां से मैंने अपने करियर की शुरुआत करी मैंने अपना पहला काम अपनी ही एकेडमी में एक शादी समारोह के लिए आए ग्रुप से किया जो मैंने बिल्कुल फ्री में किया वह मेरे कुछ ग्राहक (Clients) बने जिसके बाद मैंने 1000रू से मेकअप करना शुरू किया‌।

Artist

बतौर मेकअप आर्टिस्ट आपको किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है आपको कितना संघर्ष करना पड़ा?

रोज़ी:- संघर्ष तो मेरा तभी से शुरु हो गया था जब मैंने अपनी पढ़ाई छोड़ अपने पिता के साथ काम में सहयोग करना शुरू किया जब एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में मेने अपना करियर शुरू किया तो मेरा संघर्ष और बढ़ गया क्योंकि उस समय मुझे ना ही मेरे परिवार की तरफ से कोई सहयोग मिला और ना ही मेरे किसी दोस्त की तरफ से लेकिन उस समय जिन्होंने मुझे सबसे ज्यादा प्रोत्साहित किया वह है कास्टिंग निर्देशक हनी सिंह और मेरी भाभी , निर्देशक हनी सिंह जी ने मुझे म्यूज़िक एल्बम्स मैं काम दिलवाया और मेरी भाभी ने भी मेरा पूरा सहयोग किया क्योंकि इस काम में सबसे पहले आपको ग्राहक (Clients) बनाने पड़ते हैं जो उन्होंने बनवाएं । और मैं अपनी कठिनाइयों की बात करूं तो ग्राहक (Clients) बनने के बाद उन्हें समझाना कि हम केवल प्राकृतिक चीजों का ही उपयोग करते हैं तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हैं फिर जब बात पूरी तरह तय हो जाती है उसके बाद कई बार पैसों को लेकर भी बात बिगड़ जाती है तो कई बार आपको अपने काम के चलते दूर-दूर तक ट्रैवल करना पड़ता है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

एक आम व्यक्ति का मेकअप करने में और एक मॉडल का मेकअप करने में आपको क्या अंतर नज़र आता है?

रोज़ी:- एक आम व्यक्ति के मेकअप में और एक मॉडल के मेकअप में मुझे जो अंतर नज़र आता है यह की एक मॉडल को यह समझाना आसान होता है कि हम जो भी चीजें इस्तेमाल करेंगे आपके मेकअप के लिए वह प्राकृतिक व उचित गुणवत्ता वाली होगी क्योंकि उन्हें भी काफी हद तक पता होता है लेकिन वही जब आम व्यक्ति की बात करूं तो उन्हें एक-एक बातों को विस्तार से समझाना पड़ता है उसके बाद भी व्यक्ति मेकअप (Artist) कराएगा या नहीं इसका हमें पता नहीं होता एक फर्क मुझे यह नजर आता है और दूसरा यह कि कई बार एक व्यक्ति एक मॉडल जैसा दिखने के लिए मेकअप कराने को बोलता है जो बिल्कुल भी आसान नहीं होता तो यह भी एक अंतर है।

क्या मेकअप जितना कहने में, देखने में या करने में आसान लगता है उतना सच में है?

रोज़ी:- ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति का चेहरा सबसे अलग होता है सब के चेहरे की बनावट अलग होती है उनकी त्वचा अलग होती है तो इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही हमें मेकअप करना होता है कई बार किसी का मेकअप करने में समय का पता नहीं चलता तो कईयों को एकदम साधारण मेकअप ही पसंद होता है।

ये भी पड़े –क्या पीपल (Peepal) के पेड़ के अनगिनत फायदे आप जानते है ??

जो इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ना चाहते हैं उनको आप क्या सलाह देना चाहोगे?

रोज़ी:- इस प्रश्न पर मैं इतना ही कह सकती हूं कि आपको आसानी से कुछ भी नहीं मिलता कुछ चुनिंदा लोग ही होते हैं जिनको सब कुछ बैठे-बिठाए मिल जाता है नहीं तो बिना संघर्ष के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता आपको अपने काम की भूख होनी चाहिए तभी आप सफल हो पाओगे।

मेकअप आर्टिस्ट ‘रोज़ी सभरवाल’ का साक्षात्कार हमारे रिपोर्टर ‘पिंटू राय’ द्वारा किया गया।

Tags: MakeoverMakeupMakeup ArtistRosie KochhaRosy KocharRosy kochharRosy Sabharwal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Accused Aftab

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने साकेत कोर्ट में लगाई जमानत की याचिका, आज होगी सुनवाई|

3 years ago
Shrimad Bhagavad Katha

Shrimad Bhagavad Katha:- गांव पंजुआना में श्रीमद् भगवद् कथा का शुभारंभ|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uncia Technologies

AI-Native Lending Platform Uncia Raises INR 25 Crores from Pavestone VC to Scale Globally

March 27, 2026
Garnier Color

Garnier Color Naturals Celebrates Mother–daughter Trust with Raveena Tandon and Rasha Thadani in New Campaign

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)