• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Monday, August 17, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में लिव-इन में रहने वाली girlfriend की हत्या करने वाला गिरफ्तार

by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
girlfriend

girlfriend

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका(girlfriend) की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने झगड़ा होने पर आठ महीने पहले प्रेमिका की हत्या कर दी थी और शव बोरे में बंद कर अपनी गाड़ी में रखकर कोट गांव की नहर में ले जाकर फेंक दिया था। हत्यारोपी ने प्रेमिका(girlfriend) की मां को अपने विश्वास में लेकर बुलंदशहर में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बुलंदशहर पुलिस मुकदमा सूरजपुर कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा इलामारन जी ने बताया कि हत्यारोपी प्रेमी सुशील कुमार दादरी का रहने वाला है। सुशील कुमार ने 15 सितंबर 2021 को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की डिजाइन आर्च ई होम सोसाइटी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका सपना की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक बोरे में भरा और फिर अपनी गाड़ी में रखकर कोट गांव की नहर में ले जाकर फेंक दिया था।

प्रेमिका के परिवार को किया गुमराह

प्रेमिका(girlfriend) की हत्या करने के बाद आरोपी सुशील 25 सितंबर 2021 को मृतका का मोबाइल फोन लेकर उसके गांव के समीप पहुंचा। आरोपी ने प्रेमिका के मोबाइल से उसके भाई को कई मैसेज किए, ताकि परिवारवालों को लगे की उनकी बेटी ठीक-ठाक है। इसके बाद आरोपी 7 अक्टूबर को प्रेमिका के घर पहुंचा और उसकी मां को विश्वास में लेकर सपना के गुम होने की जानकारी दी। आरोपी सुशील प्रेमिका परिवार के साथ बुलंदशहर के सलेमपुर थाने गया और प्रेमिका की गुमशुदगी दर्ज करा दी, मगर काफी दिन बाद भी सपना का पता नहीं चलने से परिजनों का शक गहराया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। बुलंदशहर पुलिस ने केस सूरजपुर कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और संदेह होने पर प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुशील ने बताया कि प्रेमिका से झगड़ा होने पर 15 सितंबर को उसने गला दबाकर उसकी हत्या की थी और शव को कोट गांव स्थित नहर में फेंक दिया था।

पुलिस ने लावारिस में किया था अंतिम संस्कार

महिला का शव जेवर कोतवाली क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ था, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस कारण पुलिस ने लावारिस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला के कपड़ों से अब परिजनों ने उसकी पहचान की है।

शादीशुदा है आरोपी सुशील

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया बताया कि पकड़ा गया आरोपी प्रेमी सुशील शादीशुदा है। आरोपी ने पूर्व में एक फैक्टरी में साथ काम करने वाली सपना से दोस्ती कर ली थी, जिसके बाद दोनों लिव इन में ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने लगे थे। हालांकि, आरोपी रात को अपने घर पर पत्नी के पास रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुशील ने बताया कि वारदात की रात सपना अपनी सहेलियों के साथ फ्लैट पर शराब पार्टी कर रही थी। अचानक उस रात सुशील फ्लैट पर पहुंच गया था। सुशील को प्रेमिका(girlfriend) का शराब पार्टी करना नागवार गुजरा और उसने प्रेमिका(girlfriend) को काफी भला बुरा कहा। सहेलियों के सामने अपनी बेइज्जती होने पर प्रेमिका ने सुशील के साथ गाली-गलौज दी थी। इसी बात को लेकर सुशील ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस को भी किया गुमराह

पुलिस ने बताया कि फरवरी में बुलंदशहर से सपना की गुमशुदगी का केस सूरजपुर ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सुशील को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गुमराह किया और बताया कि सपना बिना बताए कहीं चली गई है और उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका के बारे में जानकारी जुटाने शुरू की और अज्ञात में मिले महिलाओं के शव के बारे में जानकारी जुटाई। जेवर कोतवाली क्षेत्र में मिले महिला के एकशव की पहचान सपना के रूप में हुई। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने फिर से आरोपी को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।

Tags: greater Noida Latest NewsGreater Noida newsNoida latest NewsNoida Newsग्रेटर नोएडा ताजा ख़बरेंग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा लेटेस्ट न्यूज़ग्रेटर नोएडा हिंदी न्यूज़नोएडा हिंदी न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

शराब

शराब पीने से एक की मौत, एक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

4 years ago
Kidney

क्या इंसान अपनी दोनों किडनी के बिना रह सकता हैं ज़िंदा, जाने विस्तार से|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SWITCH Mobility

SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India’s 80th Independence Day

August 16, 2026
Handloom Hackathon

Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India’s USD 5 Billion Handloom Industry

August 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)