भाजपा में शामिल हुए रुड़की के कई व्यापारी नेता, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

भाजपा में शामिल हुए रुड़की के कई व्यापारी नेता, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
व्यापारी

देहरादून : व्यापारी: हरिद्वार जिले में कांग्रेस व बसपा में सेंध लगाने के बाद भाजपा ने विभिन्न संगठनों का साथ लेने को कसरत तेज कर दी है। इसी कड़ी में रुड़की क्षेत्र के दो दर्जन व्यापारी नेताओं ने शनिवार को यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकत् र्ता आधारित पार्टी है, जहां पार्टीजनों के आधार पर ही सबकुछ तय होता है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए व्यापारी नेताओं को विश्वास दिलाया कि संगठन में उन्हें यथोचित सम्मान दिया जाएगा। रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारी नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी को और ऊंचाई मिलेगी।

इस अवसर पर जिन व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनमें मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहर, पूर्व सभासद मनीष जौहर, सुनील कुमार, सुदर्शन लाल, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सरदार दरबेंद्र सिंह, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष बिपिन ठकराल, व्यापार मंडल हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष गौतम गंभीर आदि मुख्य हैं। कार्यक्रम में पुरोला से विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजीव तलवार आदि उपस्थित थे।

विकास कार्यों में लेटलतीफी पर मंत्री नाराज

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को काबीना मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों में हो रही लेटलतीफी पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई।

लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे चामासारी, बार्लोगंज, सुवाखोली, क्यारा, धनोल्टी, सहस्रधारा बाईपास मार्ग सहित कई लंबित सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को लंबित पड़े कार्यों की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर पेश करने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: dehradun-city-politicsMadan Kaushiknational newsnewsstateuttarakhand bjputtarakhand politicsमदन कौशिक
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Baghdad

Baghdad: बगदाद में हुआ बड़ा हादसा, ईंधन टैंकर में हुआ विस्फोट 10 लोगो की मोत 20 घायल |

3 years ago
Grand Omaxe Society

Grand Omaxe Society में फिर चला बुलडोजर, श्रीकांत त्यागी की तरह 16 अवैध निर्माण ढहाए गए

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

April 3, 2026

Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

April 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)