शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के मासूम बेटे का किया अपहरण, हत्या कर शव फंदे से लटकाया
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Blog

शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के मासूम बेटे का किया अपहरण, हत्या कर शव फंदे से लटकाया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2022
in Blog, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शादीशुदा

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका के चार साल के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपित प्रेमी व प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया।

मासूम के पिता ने जताई थी आशंका 

थाना अगौता के गांव निवासी संजय ने कोतवाली सिकंदराबाद में गुरुवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव में उसकी साली के घर पर उसकी पत्नी रीना चार साल के बेटे को लेकर आई थी। रीना उसकी मर्जी के खिलाफ थाना अनूपशहर के मौजपुर गांव निवासी अरुण के साथ अवैध रूप से मऊ खेड़ा में रह रही थी। गुरुवार की देर शाम अरुण अमीनगर पहुंचा और उसके चार साल के बेटे केशव को अपने साथ ले आया। संजय ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी अरुण पर पुत्र केशव की हत्या करने की आशंका जताई थी। सिकंदराबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई।

आरोपित की निशानदेही पर शव बरामद 

पुलि‍स का कहना है क‍ि आरोपित अरुण ने केशव की एक आम के बाग में ले जाकर हत्या की और शव पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपित अरुण को दबोच लिया। आरोपित की निशानदेही पर पेड़ पर लटका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपित अरुण समेत मृतक बच्चे की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद में नौकरी करता है मृतक बच्चे का पिता

मृतक के शव का पिता संजय फरीदाबाद में नौकरी करता है। अरुण से उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। आरोपित अरुण मऊखेड़ा में चौकीदार की नौकरी करता है। वहीं मृतक बच्चे की मां रीना केशव को लेकर अरुण के साथ रह रही थी।

गुरुवार को मऊ खेड़ा से अमीनगर पहुंची थी रीना

पुलिस जांच में सामने आया है कि रीना और अरुण का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुरुवार को  केशव को लेकर सिकंदराबाद के अमीनगर अपनी बहन के घर चली गई थी।

इन्होंने कहा…

आरोपित अरुण ने गुरुवार की शाम सिकंदराबाद के अमीनगर से बच्‍चे का अपहरण कर एक बाग में हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया था। आरोपित अरुण व महि‍ला को भी हिरासत में ले लिया है।

– सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटीशादीशुदा

Tags: Bulandshahr Crime Newsdead body hanged on treemeerut-city-crimeMurder In Bulandshahrmurder of a childnewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Semi-Final Match

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ताउ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 3 पंचकूला में पीडीसीए और चैंपीयन एलेवन का सेमीफाईनल मैच देखने पहुंचे|

3 years ago
Voter Chaupal

सिरसा जिला में 82 स्थानों पर हुए नव मतदाता चौपाल (Voter Chaupal) कार्यक्रम

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Red Hat and Google Cloud Expand Collaboration to Accelerate Application Modernization and Cloud Migration with Red Hat OpenShift

March 26, 2026
India's Used Car Market Shifts Gears as Tier-2 Cities Drive 62 percent Demand: Cars24 Report

India's Used Car Market Shifts Gears as Tier-2 Cities Drive 62 percent Demand: Cars24 Report

March 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)