Jakartas: उत्तरी जकार्ता की जामी मस्जिद में लगी भीषण आग, देखते ही देखते
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 2, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

उत्तरी जकार्ता की जामी मस्जिद में लगी भीषण आग, देखते ही देखते गिर गया विशालकाय गुंबद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 20, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Jakartas

जकार्ता। इंडोनेशिया के जकार्ता (Jakartas) में इस्लामिक सेंटर मस्जिद (जामी मस्जिद) का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग लगने के बाद ताश के पत्‍तों की तरह ढह गया। ये मंजर ऐसा था, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग तब लगी, जब इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही ढह गया।

जकार्ता के विशाल गुंबल गिरने का वीडियो

जकार्ता की मस्जिद (जामी मस्जिद) के विशाल गुंबद के ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक गुंबद के एक हिस्‍से में आग लगी हुई है। काफी लोग इस आग को बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है। गुंबद के आसपास धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। एकाएक गुंबद ताश के पत्‍तों की तरह ढह जाता है। इसके बाद सिर्फ धुंए का गुबार ही चारों तरफ नजर आता है।

गुंबद गिरा, लेकिन कोई हताहत नहीं

गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गुंबद में लगी आग को बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, तभी ये गिर गया। हालांकि, आग काफी पहले से लगी थी, इसलिए आसपास से लोगों को हटा लिया गया था। इसलिए जब गुंबद गिरा, तब किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।(जामी मस्जिद)

(Jakartas) जकार्ता के गुंबद में आग कैसे लगी?

स्‍थानीय प्रशासन ने बताया कि आग की वजह से गुंबद नष्‍ट हो गया है। इंडोनेशिया मीडिया ने अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि गुंबद को गिरने से बचाया नहीं गया। गुंबद में आग कैसे लगी, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया के मुताबिक, गुंबद में रिनोवेशन का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान आग लगी होगी।

Tags: FlamesFlames in JakartaIndonesia Jakarta MosqueJakarta Grand Mosquejakarta indonesiaJakarta Islamic CenterJakarta MosqueMosque Fire JakartaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newswonderland indonesia
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Employees Welfare Association

समाजसेवी कार्यों के लिए एंप्लाइज वेल्फेयर एसोसिएशन पदाधिकारी सम्मानित|

2 years ago
Nitin Gadkari

रोड प्रोजेक्ट के लिए इसी महीने बाजार से पैसा जुटाएगी सरकार, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

नवीकरणीय ऊर्जा

मध्य प्रदेश, एसईसीआई और एसजेवीएन के बीच बिजली खरीदने को लेकर हुआ करार

July 1, 2025
सौर ऊर्जा

एसएईएल ने पंजाब में पीएसपीसीएल के साथ 400 मेगावॉट सौर ऊर्जा खरीद के लिए की साझेदारी

July 1, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)