Hospital: आगरा में भीषण आग, संचालक और उसके बेटे-बेटी की मौत, तीन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आगरा के हॉस्पिटल में भीषण आग, संचालक और उसके बेटे-बेटी की मौत, तीन मरीज गंभीर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Hospital

आगरा। आगरा में घनी आबादी वाले इलाके में बने हॉस्पिटल (Hospital) में बुधवार तड़के आग लग गई। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजाें को गंभीर हालत में बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां हैं। अस्पताल संचालक डॉ. राजन और उनकी बेटी व 14 साल के बेटे ऋषि की इस हादसे में मौत हो गयी है।

नरीपुरा में है हॉस्पिटल

शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। हास्पिटल में भर्ती तीन मरीज, उनके तीमारदार और स्टाफ अंदर फंस गया।स्थानीय लेागों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक धुंआ पूरे हास्पिटल में भर गया। करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मियों ने तीन मरीजों समेत चार लोगों को गंभीर हालत में हास्पिटल से बाहर निकाला। इन्हें निकट के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है।

दूसरी मंजिल पर डॉक्टर का परिवार

जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल के संचालक डा. राजन और भवन स्वामी गोपीचंद हैं। इसमें भूमिगत तल में जनरल वार्ड, भूतल पर जनरल और प्राइवेट वार्ड है। जबकि दूसरी मंजिल पर गोपीचंद और डा. राजन का परिवार रहता है। सुबह करीब पांच बजे अचानक प्रथम तल पर हास्पिटल में आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे हास्पिटल में धुंआ भर गया।

सात मरीज थे भर्ती

आग लगने के समय पर सात मरीज भर्ती थे और पांच स्टाफ के लोग थे। आग लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पानी डालकर आग बुझाने प्रयास शुरू कर दिए। अंदर धुंआ भर जाने के कारण लोग मरीजों को बाहर नहीं निकाल सके थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 40 मिनट बाद दमकलकर्मी वहां पहुंच गए। इसके बाद मरीजों को बाहर निकाला जा सका। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि चार लोगों को गंभीर हालत में हास्पिटल से निकालकर निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

गद्दाें में लगी आग से डॉक्टर और बेटे−बेटी की मौत

आर मधुराज हॉस्पिटल (Hospital) में दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रखे फोम के गद्​दों में आग लगी थी। उस तल पर हास्पिटल संचालक डा राजन, उनके पिता गोपीचंद, पत्नी मधुराज, बेटी शालू, बेटे लवी और ऋषि के साथ ही रिश्तेदार तेजवीर थे। गोपीचंद और लवी सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने गद्​दों वाले कमरे में आग लगी देखी। उन्होंने गद्​दाें को बाहर निकालने की कोशिश की। तब तक आग से धुंआ अंदर की ओर पहुंच गया।

डॉक्टर पिता और पुत्री के शव घर पहुंचने पर विलाप करते परिवार के लोग। 

इसी बीच डा. राजन ने अंदर का गेट बंद कर लिया। इसके बाद वे परिवार सहित अंदर फंस गए। धुंआ नीचे हॉस्पिटल (Hospital) में भी पहुंचा। दमकल को देर से कॉल किया गया। इसलिए एक घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूसरी मंजिल पर फंसे डाक्टर के परिवार को बाहर निकाला गया। डा. राजन, बेटी शालू, बेटा ऋषि और तेजवीर को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से डा. राजन और बेटी शालू की हालत गंभीर थी। जहां दोनाें ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता पुत्री के शव घर लाए गए हैं। सुबह 8.30 बजे 14 साल के बेटे  ऋषि ने भी दम तोड़ दिया है।

Tags: Agra Hindi NewsAgra NewsAgra Policeagra-city-generalFire Brigade AgraFire in HospitalHospitalR Madhuraj Hospital AgraUttar Pradesh news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Lucknow-UP

यूपी में 2 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में 13 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार|

3 years ago
The Family Man

The Family Man वाली इस अभिनेत्री की बिकिनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रही है बवाल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)