• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

काशी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा माता मनसा देवी परिसर का जीर्णोद्धार, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की श्राइन बोर्ड के साथ बैठक बुधवार को विस सचिवालय

रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुख्य वैज्ञानिकों ने दी प्रस्तुति दर्शनार्थियों की आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का रहेगा विशेष ख्याल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 30, 2022
in चंडीगढ़
0
Mata Mansa Devi Complex Will

Mata Mansa Devi Complex Will Renovated Lines Like Kashi Corridor: पंचकूला, 30 नवंबर: असंख्य लोगों की आस्था के केंद्र माता मनसा देवी परिसर का जीर्णोद्धार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर करने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसकी तैयारियों के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को विस सचिवालय में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) के मुख्य वैज्ञानिकों ने परिसर के जीर्णोद्धार पर प्रस्तुति दी। सीबीआरआई ने केदारनाथ मंदिर, उज्जैन में महाकाल मंदिर इत्यादि अनेक बड़े धार्मिक परिसरों के जीर्णोद्धार का भी खाका तैयार किया था। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि माता मनसा देवी के प्रति आदि काल से करोड़ों लोगों की अगाध श्रद्धा है। वर्ष के दोनों नवरात्र के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप यहां का जीर्णोद्धार करना समय की आवश्यकता है। परिसर को भव्य बनाने के साथ-साथ यहां दर्शनार्थियों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।

ये भी पड़े – स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंचकूला द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस और स्तन कैंसर जागरूकता माह मनाया गया

CBRI के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया ने प्रस्तुति देते हुए बताया कि माता मनसा देवी के मुख्य मंदिर की ओर से जाने वाला वर्तमान कॉरिडोर टेडामेढ़ा होने के साथ-साथ इसकी सीढ़ियां भी असमान ऊंचाई वाली हैं। इसके साथ ही परिसर में बने दूसरे भवनों को भी व्यवस्थित कर इसे भव्य रूप प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर के ठीक सामने से लंबा सीधा 14 फुट चौड़ा कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर में 6 इंच की समान ऊंचाई वाली 9-9 सीढ़ियों के बाद चौंका बनेगा। कॉरिडोर से ठीक पहले तीन रास्तों वाला भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। कॉरिडोर के बायीं ओर वीआईपी के लिए तथा दायीं ओर दिव्यांगों के लिए 7 फुट चौड़े रैंप होंगे। दोनों रैंप का प्रयोग कर श्रद्धालु लिफ्ट तक पहुंचेंगे। माता के मुख्य मंदिर के ठीक सामने बड़ा हॉल बनेगा, जहां श्रद्धालु दोनों वक्त माता की आरती में शामिल हो सकेंगे। नवरात्रों के दिनों में यह हॉल पंक्ति व्यवस्था बनाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। माता वैष्णों देवी की तर्ज पर यहां वीवीआईपी भवन भी बनेगा। पटियाला देवी मंदिर के पास विशाल हनुमान वाटिका बनेगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

यहां वरदहस्त मुद्रा में रामभक्त हनुमान की विशालकाय दक्षिणमुखी प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बच्चों और युवा पीढ़ी को मंदिर से जोड़ने के लिए यहां एम्युजमेंट पार्क विकसित किया जाएगा। मुंडनघाट को भी आकर्षक बनाने का खाका तैयार किया गया है। पूरे परिसर में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ख्याल रखा जाएगा। माता मनसा देवी का बस स्टैंड मल्टी लेवल पार्किंग के पास बनेगा। यहां से मुख्य कॉरिडोर तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए गोल्फ कार्ट प्रयोग में लाई जाएंगी। रोशनी की व्यवस्था के लिए अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा। बैठक में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, सदस्य श्याम लाल बंसल, विशाल सेठ, बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, एसडीओ राकेश पाहुजा, अमित जिंदल, नरेंद्र जैन, हरबंस लाल आदि मौजूद रहे। (Mata Mansa Devi Complex Will Renovated Lines Like Kashi Corridor)

Tags: Assembly SpeakerAssembly Speaker Gyan Chand GuptaChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Gyan Chand GuptaKashi CorridorMata Mansa DeviMata Mansa Devi complexNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsrenovatedShree Mata Mansa DeviShrine Board
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

KL Rahul

KL Rahul ने IPL मैच में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, सचिन और सहवाग को छोड़ा पीछे… देखें

4 years ago
Chandu Champion

देखिए साहस और हौंसले की बेमिसाल कहानी, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘Chandu Champion’, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)