महमूद अली से होगी पूछताछ, इकबाल की तलाश भी तेज, रात में शहर पहुंचेगा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, April 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

महमूद अली से होगी पूछताछ, इकबाल की तलाश भी तेज, रात में शहर पहुंचेगा मुंबई में गिरफ्तार पूर्व एमएलसी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
महमूद अली

सहारनपुर। खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को सहारनपुर पुलिस ने शनिवार देर रात मुंबई के नेरूल नामक स्थान से गिरफ्तार किया था। रविवार देर रात तक पुलिस उसे लेकर सहारनपुर पहुंच जाएगी। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सहारनपुर पहुंचने पर पुलिस महमूद से हाजी इकबाल के बारे में भी पुलिस पूछताछ करेगी।

एसआइटी कर रही है जांच  

खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के खिलाफ जमीन कब्जाने, दुष्कर्म आदि के मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जमीन कब्जाने के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ एसआइटी जांच कर रही है। एसआइटी की जांच के बाद ही दोनों भाइयों की दो कोठियों पर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों की तलाश तेज कर दी थी।

महमूद पर घोषित था इनाम 

महमूद पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि कई दिन पहले महमूद की लोकेशन मुंबई की मिली थी। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें मुंबई भेजी गई थीं। मुंबई पुलिस की मदद से महमूद को गिरफ्तार किया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नोएडा, दिल्ली व लखनऊ में हाजी इकबाल की तलाश

एसएसपी ने बताया कि महमूद से हाजी इकबाल बाला के बारे में इनपुट लिया जाएगा। कुछ इनपुट पर नोएडा, दिल्ली व लखनऊ में पुलिस टीमों को लगाया गया है। ताकि बाला को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

कई और नजदीकियों पर कसा जा सकता है शिकंजा

महमूद से पूछताछ के बाद अभी कई और राज पुलिस के सामने खुल सकते हैं। इकबाल और महमूद के करीबियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। कुछ नाम पुलिस के पास आ गए हैं और कुछ नाम महमूद से पूछताछ के बाद सामने आ सकते हैं।

Tags: Former MLC Haji IqbalFormer MLC Mahmood Alimeerut-city-crimeMumbai policenewssaharanpur newsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Etihad Guest

Etihad Guest and The Postcard Hotel Launch Partnership to Reward Luxury Travel Across India Subcontinent

2 months ago
Essay Writing

सेक्टर 1 कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान Essay Writing प्रतियोगिता का आयोजन

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)