मंडलों के दौरे से लौटे मंत्रियों ने सीएम योगी को दी रिपोर्ट, कहा- लगभग हर जिले का हाल, नहीं सुनते हैं अफसर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 23, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मंडलों के दौरे से लौटे मंत्रियों ने सीएम योगी को दी रिपोर्ट, कहा- लगभग हर जिले का हाल, नहीं सुनते हैं अफसर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
मंत्रियों

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जिलों का दौरा कर रहे हैं। हर मंडल के लिए तीन-तीन मंत्रियों का समूह बनाकर भेजा। विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात और जनता से फीडबैक लेकर लौटे अधिकांश कैबिनेट मंत्रियों का अनुभव यही रहा कि अधिकारी न जनता की सुनते हैं और ना ही पार्टी पदाधिकारियों की बात मानते हैं। मंत्रियों ने मौखिक रूप से किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया, लेकिन मंडल की जिलेवार पूरी लिखित रिपोर्ट तीन दिन में सभी मंत्री सौंप देंगे।

दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही योगी सरकार ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक जनता को मिले और विकास कार्य तेजी से हों। साथ ही हर जिले का माडल डेवलपमेंट प्लान बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में तीन-तीन मंत्रियों की टीम सभी 18 मंडलों के लिए बनाई है।

अब तक सभी मंत्री समूह अपने-अपने मंडलों में एक-एक बार प्रवास कर चुके हैं। निर्देश के मुताबिक, सभी ने विकास कार्यों का जायजा लिया। लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो आमजन से भी व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। जिलों में समस्याओं के साथ समाधान और संभावनाओं की रिपोर्ट भी तैयार की।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने समूहों का नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्रियों से संक्षेप में जिलों के दौरे का अनुभव साझा करने के लिए कहा। सूत्रों ने बताया कि सरकार योजनाओं को लेकर सभी ने सकारात्मक फीडबैक दिया। बताया कि जनता कल्याणकारी योजनाओं से काफी खुश है और निचले स्तर पर लाभ भी पहुंच रहा है। विकास के काम भी तेजी से चल रहे हैं, लेकिन नौकरशाही को लेकर रिपोर्ट ठीक नहीं है।

अधिकांश मंत्रियों ने बताया कि जिलों में तैनात अधिकारी जनता की फरियाद नहीं सुनते। पार्टी पदाधिकारियों ने शिकायत की है कि वह जनता का कोई काम कराना चाहें तो अधिकारी उनकी भी नहीं सुनते। फोन तक नहीं उठाते हैं। हालांकि, इस पर योगी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। चूंकि, कुछ मंत्री अभी पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं कर सके थे, इसलिए कहा गया कि सभी मंत्री तीन दिन में लिखित रिपोर्ट सौंप दें। जो भी शिकायत और सुझाव हैं, उसमें लिख दें। जिलों के विकास का माडल प्लान बनाने के लिए वह रिपोर्ट जिलों के नोडल अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

अब स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों की बारी : मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्रियों से रिपोर्ट ली। साथ ही कहा कि अगली बैठक में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और फिर राज्यमंत्री अपने अनुभव साझा करेंगे।

Tags: Chief Minister Yogi AdityanathCM YogiCM Yogi AdityanathCM Yogis review meetinglucknow-city-politicsnewsstateYogi Government
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Wheat

Wheat पर दामी बढ़ाकर अढ़ाई प्रतिशत की जाए : मनोहर मेहता

1 year ago
Vastu Shastra

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुत्ते को घर में रखना माना जाता है शुभ, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश|

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

फुटबॉल

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

October 17, 2025
सन नियो

सन नियो की अभिनेत्रियाँ मेघा रे, गौरी शेलगांवकर और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी खास दिवाली यादें

October 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)