शेफाली वर्मा की मुरीद हुईं मिताली राज, कहा कुछ ऐसा जिसे सुन युवा बल्लेबाज
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

शेफाली वर्मा की मुरीद हुईं मिताली राज, कहा कुछ ऐसा जिसे सुन युवा बल्लेबाज हो जाएगी शॉक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 26, 2022
in खेल
0
शेफाली वर्मा

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों कामनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लेने बर्मिंघम गई हुई हैं जिसमें धुरंधर युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी हैं। शेफाली वर्मा बेहद प्रतिभाशाली हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज उनकी जबरदस्त प्रशंसक हैं। मिताली राज ने शेफाली के बारे में बात करते हुए कहा कि वो पीढ़ियों में एक बार आने वाली खिलाड़ी है जिसमें किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता है।

मिताली राज ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। 18 साल शेफाली वर्मा के शाट में जिस तरह की ताकत होती है उससे मिताली राज काफी हैरान हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के 100 परर्सेंट ‘क्रिकेट पोडकास्ट’ पर कहा कि मैं उसके खेल की बड़ी प्रशंसक हूं। मैंने देखा है कि वह ऐसी खिलाड़ी है जिसमें किसी भी आक्रमण या किसी भी टीम के खिलाफ भारत को अकेले दम पर जीत दिलाने की क्षमता है।

मिताली ने कहा कि मैंने शेफाली को भारतीय रेलवे के खिलाफ घरेलू मैच में खेलते हुए देखा था, उसने अर्धशतक जड़ा था लेकिन मैं ऐसी खिलाड़ी की झलक देख सकती थी जो अपनी सिर्फ एक पारी से पूरे मैच को बदल सकती थी। उन्होंने कहा कि जब वह चैलेंजर ट्राफी के पहले सत्र में वेलोसिटी के लिए खेली तो वह मेरी टीम की ओर से खेली और मैंने देखा कि उसमें क्षमता और ताकत है जो आपको इस उम्र में बेहद कम देखने को मिलती है। बाउंड्री के बाहर शाट मारने की क्षमता और अपनी मर्जी से छक्के मारने की क्षमता।

अपने 22 साल के करियर में 10 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली मिताली महिला आइपीएल के पहले टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं जिसका आयोजन अगले साल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मैंने विकल्प खुला रखा है। मैंने अब तक फैसला नहीं किया है। अभी महिला आइपीएल के आयोजन से पहले काफी समय है और मैं महिला आइपीएल के पहले सीजन का हिस्सा बनना पसंद करूंगी।

Tags: apni baatcricketcricket newscricket news in HindiIndian Women Cricket TeamMithali RajShefali VermaSportsSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

​​Shemaroo Umang

Shemaroo Umang के लोकप्रिय शो ‘किस्मत की लकीरों से’ में जल्द ही मुख्य अभिनेत्री शैली प्रिया, देवी के दिव्य रूप में आएँगी नज़र

2 years ago
Sanstha

झुग्गी झोपड़ियों में यूथ वीरांगना संस्था (Sanstha) ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026
Luxury

Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)