विधायक की गाड़ी ने दो भाइयों को रौंदा, मौके पर हुई मौत
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, February 21, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

विधायक की गाड़ी ने दो भाइयों को रौंदा, मौके पर हुई मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
विधायक

लखीमपुर। पीलीभीत बस्ती हाईवे पर कोतवाली सदर क्षेत्र में रविवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा विधायक लिखी हुई एक स्कॉर्पियो कार से हुआ है, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने मौके से स्कार्पियो चालक को धर दबोचा है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

पीलीभीत बस्ती रोड पर विधायक लिखी एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर अकाल मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। लेकिन भीड़ ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर में रहने वाले सगे भाई रवि और विक्रम रविवार की शाम अपने किसी काम से बाइक से रामापुर आए हुए थे। देर शाम दोनों घर वापस जा रहे थे तभी पीलीभीत बस्ती रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र में पनगी खुर्द गांव के पास उनको एक काली स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

हादसे को अंजाम देकर चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ है। हादसा देख कर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर रामापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी सदर विधायक की बताई जा रही है। हालांकि अधिकारी अभी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं।

शहर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एक काली स्कॉर्पियो से हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों की मौत हुई है। स्कॉर्पियो के पीछे विधायक लिखा हुआ है। स्कॉर्पियो किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। ड्राइवर उनकी हिरासत में नहीं है।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि जिस वाहन से यह सड़क हादसा हुआ है उसे कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक को भी मौके से पकड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है। हालांकि वह इस सवाल पर वह कुछ नहीं बोले कि वाहन में कौन-कौन सवार था और उस पर विधायक लिखा हुआ था, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो सदर विधायक की है जिनका कई बार मिलाने के बावजूद फोन नहीं उठा।

Tags: Accident in LakhimpurAccidents in UPlucknow-city-common-man-issuesnewsRoad Accident in UPstateUP CommonmanIssueup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Mithun Chakraborty

Happy Birthday Mithun Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती आज मना रहे हैं अपना 73 वां जन्मदिन, जाने मिथुन से जुड़ी कुछ विशेष बाते साथ ही जाने इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट|

3 years ago
Sirsa

पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही सिरसा (Sirsa) हो सकता है जाम मुक्त :- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, यातायात थाना प्रभारी

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Iconic Documentary 'Hemraj Shah: A Life of Dedication' Wins Top Recognition at New Delhi International Film Festival

Iconic Documentary 'Hemraj Shah: A Life of Dedication' Wins Top Recognition at New Delhi International Film Festival

February 21, 2026
How the VinFast VF 6 Is Winning Over Women Drivers in India

How the VinFast VF 6 Is Winning Over Women Drivers in India

February 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)