Chaudhary Santokh Singh भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब के फिल्लौर में
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Blog

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह को दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन|

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बेहद दुखद खबर सामने आयी हैं| जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 14, 2023
in Blog, पंजाब
0
Chaudhary Santokh Singh

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बेहद दुखद (Chaudhary Santokh Singh) खबर सामने आयी हैं| जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

वे धक्का लगने के कारण गिर गए थे जिसके बाद वे निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहीं, निधन के कारण राहुल गांधी की और से भारत जोड़ो यात्रा रोक देने की सूचना आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उनके जालंधर स्थित घर के लिए रवाना हो गए हैं।

अस्पताल में तोड़ा दम
सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में लाया गया। डॉ जसजीत विर्क के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी डेथ हो (Chaudhary Santokh Singh) चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ थी। अस्पताल लाते समय रास्ते में भी डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की|

ये भी पड़े – सीएम ने दिया हिमाचल वासियों को लोहड़ी का तोहफा – केवल पठानिया

पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा जालंधर
सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव देह को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री सेवाएं दे चुके हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। (Chaudhary Santokh Singh) भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पदयात्रा के दौरान हो गए थे बेहोश
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस के जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन (Chaudhary Santokh Singh) हो गया। चौधरी फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृत्व वाले मार्च में हिस्सा ले रहे थे, जहां वह बेहोश हो गए। यात्रा में शामिल बाजवा ने कहा कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाधोवाल से फिर शुरू हुई।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी (Chaudhary Santokh Singh) सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।’ संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद पूरे राजनैतिक पार्टियों में शोक की लेहेर दौड़ पड़ी हैं|

Tags: Chaudhary Santokh SinghIndian National Congress PartyJalandharMP Chaudhary Santokh Singh died of heart attack in PhillaurNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsViral News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Aitraaz

जस्ट इन : सुभाष घई ने ओएमजी 2 के अमित राय के साथ ऐतराज (Aitraaz) 2 का खुलासा किया

1 year ago
छात्राएं

पीछे से वार कर दबाया गला और मूर्छित हुईं छात्राएं, और फिर

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)