Ratan Lal Kataria प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाला से सांसद और भूतपूर्व
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सासंद स्वर्गीय रतनलाल कटारिया को दी श्रद्धांजलि|

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाला से सांसद और भूतपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को यह दुख: सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 18, 2023
in हरियाणा
0
Ratan Lal

पंचकूला, 18 मई – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाला से सांसद और (Ratan Lal kataria) भूतपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को यह दुख: सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ विरेंद्र कुमार के माध्यम से भेजे गए शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि रतन लाल कटारिया को सार्वजनिक सेवा के लिए समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अंबाला से सासंद स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के निधन पर आज उनके पंचकूला आवास पंहुच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस दुख की घड़ी में परिवारजनों का ढांढस बंधाया। रतनलाल कटारिया (72) ने आज प्रातः लगभग 3.30 बजे पीजीआई चंडीगढ में अंतिम सांस ली। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।

ये भी पड़े –  चिकित्सा सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि मानवता की भी मिसाल है : प्रो. गणेशी लाल

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये मनोहर लाल ने कहा कि रतनलाल कटारिया के निधन से हरियाणा की राजनीति में काफी रिक्तता आई है। उन्होंने कहा कि रतनलाल कटारिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे हरियाणा विधानसभा में रादौर से सदस्य और मुख्य संसदीय सचिव और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं| कटारिया ने तीन बार अंबाला लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। (Ratan Lal kataria) मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है। वे प्रभु से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

एक दिन का राजकीय शोक घोषित

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से रतनलाल कटारिया की अंत्येष्ठि राजकीय सम्मान के साथ की गई। उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अपनी मेहनत के बल पर  रतनलाल कटारिया ने केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया

रतनलाल कटारिया के साथ अपने अनुभव सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पार्टी के संगठन महामंत्री होने के नाते रतनलाल कटारिया के साथ तीन साल तक काम करने का अवसर मिला। (Ratan Lal kataria) रतनलाल कटारिया हंसमुख प्रवृति के और मृदु भाषी थे। अपने राजनैतिक जीवन में उन्होंने किसी भी व्यक्ति को आहत नहीं किया। उनका अपने विचारों को गानों की तर्ज पर प्रस्तुत करने के अंदाज से विपक्ष के लोग भी कायल थे। उनका यह अदभुत गुण हम सबको बहुत पसंद आता था।

मनोहर लाल ने कहा कि रतनलाल कटारिया गरीब परिवार से संबंध रखते थे और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी काफी अच्छे संबंध थे। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी, (Ratan Lal kataria) पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, और अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खंगवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, कालका की पूर्व विधायिका लतिका शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: Ambala MP Ratan Lal KatariaHaryana CM Manohar Lal KhattarHaryana News By NavTimes न्यूज़PM Narendra ModiRatan Lal Kataria DeathRatan Lal Kataria passes away
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Motorola Razr 40

भारत में जल्द होने जा रहा Motorola Razr 40 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च, Amazon के जरिए होगी बिक्री|

3 years ago
Shri Ramhans Charitable Trust

बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ लगाए गए शिविर में 195 की जांची आंखें श्री रामहंस चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से की जाएगी बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद : चावला

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 24, 2026
AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)