मेरा स्वभाव शांत जरूर है,लेकिन सख्ती वाले एक्शन करता हूं – सीएम पुष्कर Pushkar
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 22, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

मेरा स्वभाव शांत जरूर है,लेकिन मैं सख्ती वाले एक्शन करता हूं – सीएम पुष्कर (Pushkar) सिंह धामी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Pushkar

सीएम पुष्कर (Pushkar) सिंह धामी ने कहा मेरा जितना शांत स्वभाव है, उतना ही सख्त एक्शन लेता हूं। मैं मीठा जरूर बोलता हूं, इसका मतलब ये नहीं कि कुछ भी देखता रहूंगा। सीएम ने यह बात दिल्ली में मीडिया मंथन कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। प्रदेश में पलायन और चकबंदी के सवाल पर कहा कि पलायन की समस्या गंभीर है।

प्रदेश सरकार ने शासन को कहा है कि राज्य के भू आलेखों को दुरुस्त किए जाए। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ है सरकार उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराएगी। इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को भी सख्त हिदायत दे दी गई है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर चारों धामों का कायाकल्प हो रहा है। एक नया केदार का रूप सबके सामने आ गया है। इसी तरह अब कुमाऊं के 17 तीर्थस्थलों का अवस्थापना विकास के लिए चयन किया गया है। जागेश्वर, बागेश्वर, नैनादेवी पूर्णागिरी, दुर्णागिरी, बराही देवी समेत अन्य मंदिरों के लिए सड़क सुविधा, सौंदर्यीकरण मानसखंड सर्किट के तहत किया जाएगा।

नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। पहली कैबिनेट में इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। गृह मंत्री ने भी इसे लागू करने की बात कही है। हम देश के सभी राज्यों से अपील करते है कि वे भी अपने राज्य में इसे लागू करें। एक देश है तो एक कानून होना चाहिए।

ये भी पड़े – चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अब तक 8.26 लाख ने किए दर्शन, 59 लोगों की मौत

राष्ट्र विरोधी तत्व उत्तराखंड में नहीं रहेंगे
सीएम पुष्कर (Pushkar) सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमावर्ती राज्य है। सामरिक दृष्टि से राज्य संवेदनशील है। इसे देखते हुए सरकार ने पुलिस विभाग के माध्यम से एक सत्यापन का अभियान शुरू किया है। सरकार पूरी तरह से सतर्क है। सत्यापन अभियान के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। जो भी सामाजिक राष्ट्रविरोधी तत्व है, वे उत्तराखंड में नहीं रहेंगे।

लोगों को पर्यटन शिक्षा चिकित्सा से जोड़ेंगे
सीएम पुष्कर (Pushkar) सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय लोगों को पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा से जोड़ने के लिए सरकार काम कर रही है। पहाड़ों में निजी स्कूल खोलना, पर्यटन में होम स्टे खोलना हमारी योजना में है। हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम के लिए रोपवे निर्माण किया जाएगा।

Tags: CM PUSHKARcm pushkar singh dhamiएक्शनमेरा स्वभावशांतसख्ती वालेसीएम
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Ashish Mishra

पुलिस हिरासत में दिखी मुख्य आरोपी Ashish Mishra की हेकड़ी, मूछों पर ताव देते पहुंचा कोर्ट

4 years ago
Parivartan Yatra

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए करें परिवर्तन यात्रा का अभिनंदन: कर्ण चौटाला

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indian auto rickshaw spotted driving through London

Indian Auto Rickshaw Spotted Driving Through London Streets

March 22, 2026
Galgotias University

Galgotias University Clinches Overall Champions Trophy at 67th Milestone X Heroes Challenge 2026

March 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)