Singrauli - ऊर्जा व राजस्व बढ़ोतरी के साथ स्थानीय विकास
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

ऊर्जा व राजस्व बढ़ोतरी के साथ स्थानीय विकास को सुनिश्चित करेगा सिंगरौली (Singrauli) की नई कोयला खदानें

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 2, 2024
in व्यापार
0
Singrauli

देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मध्य प्रदेश का सिंगरौली (Singrauli) जिला लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोयला और बिजली उत्पादन में अव्वल रहने वाली इस ऊर्जाधानी का योगदान अब कुछ नए कोयला खदानों के प्रतिस्पर्धी निविदा के द्वारा आवंटन से और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। जिले में नौ अन्य कोयला खदानें जो पहले ही आवंटित हो चुकी है, उसके जल्द चालू होने की संभावना जताई जा रही है। जिनमें महान, मारा I

महान, गोंडबहेरा उझेनी, बंधा नार्थ, डोंगरी ताल II, मर्की बरका, गोंडबहेरा उझेनी ईस्ट, बंधा और धिरौली खदानों के संचालन शुरू होने से न केवल कोयला उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी के साथ खननकर्ता कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इन खदानों के शुरू होने से सिंगरौली से होनेवाले कोयले के उत्पादन में सालाना करीब 30 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी।

ये भी पड़े– वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 99.35% के क्लेम सेटलमेंट रेश्यो के साथ आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ सबसे आगे

वहीं भारत सरकार द्वारा वाणिज्यिक खनन के लिए कुछ अन्य ब्लॉक जैसे सरई ईस्ट (नार्थ) एवं सरई ईस्ट (साउथ) के लिए नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य रूप से जिले की पहली प्रस्तावित भूमिगत खदान, गोंडबहेरा उझेनी में पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से खनन प्रक्रिया लागू की जाएगी, जो पर्यावरण और स्थानीय निवासियों को प्रभावित किए बिना कोयले उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय विकास और प्रदेश व देश के राजस्व में बढ़ोतरी का कारण बनेगा। (Singrauli)

कोयला मंत्रालय ने गोंडबहेरा उझेनी ब्लॉक जैसी खदानों के कई मायनों में लाभदायक सिद्ध होने की उम्मीद जताई है। भूमिगत खनन के दौरान वन क्षेत्र को हटाने या लोगों को विस्थापित करने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवन का संरक्षण होता ही है, साथ ही पुनर्वास और पुनर्स्थापना की भी कोई आवश्यकता नहीं पड़ती। यह भूमि के कटाव या क्षति को रोकने में भी सहायक होती है, जिससे ऊपरी उपजाऊ मृदा सुरक्षित रहती है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रदुषण के मामले में भी यह खनन प्रक्रिया असरदार साबित होती है, जिससे जल प्रदूषण भी कम होता है, और शोर-शराबा भी अपेक्षाकृत कम रहता है, जो खनन क्षेत्र का पर्यावरण शांतिपूर्ण और संतुलित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। एक ख़ास बात यह भी है कि भूमिगत खनन से बेहतर गुणवत्ता का कोयला प्राप्त होता है, जिसे गुणात्मक रूप से श्रेष्ठ माना जाता है। यह सीधे तौर पर उच्च श्रेणी के कोयले के आयात को कम करने में सहायक सिद्ध होगा, जिसके माध्यम से देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। (Singrauli)

आनेवाले दिनों में कुछ अन्य कोयला खदानों की नीलामी भी सिंगरौली जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी, जिसका उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया जाना संभव होगा। इन नीलामियों से प्राप्त होने वाले राजस्व से सिंगरौली में सड़कों, अस्पतालों, और शिक्षा संस्थानों जैसे बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी की उम्मीद की जा सकती है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही उनकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाये जा सकेंगे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Coal MinesDevelopmentGovernmentSingrauli
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Step-Daughter

Lucknow में पिता ने सौतेली बेटी से कई बार किया रेप, बेटी ने पिता की इस हरकत से तंग आकर पति संग मिलकर की अपने सौतेले पिता की हत्या|

3 years ago
गुलकंद

गुलकंद खाने से स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी, गर्मियों में देता है ठंडक

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zee Cinema

Zee Cinema पर 14 मार्च को ‘बागी 4’ के साथ सजेगी ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट की जबर्दस्त रात

March 12, 2026
The Caravel Group

The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)