सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे गुट की नई याचिका दायर- 16 बागी नेताओं को सस्पेंड करें
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, February 21, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे गुट की नई याचिका दायर- 16 बागी नेताओं को सस्पेंड करें

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 1, 2022
in राष्ट्रिय
0
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच उद्धव गुट 16 बागी विधायकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवसेना के व्हीप प्रमुख सुनील प्रभु ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन 15 अन्य विधायकों के सदन से निलंबन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गई हैं। बता दें कि इन 16 विधायकों में महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे का भी नाम शामिल है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह इस पर 11 जुलाई को ही सुनवाई करेगी। तब महाराष्ट्र से संबंधित बाकी अर्जियों पर सुनवाई होगी। उद्धव गुट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को इसपर सुनवाई करनी चाहिए ताकि संविधान की दसवीं अनुसूची प्रभाव में बनी रहे और उसका उल्लंघन न हो।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले का उल्लेख करते हुए उद्धव ठाकरे खेमे के विधायक सुनील प्रभु की याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की, जिसमें शिवसेना के बागी विधायकों को सदन से निलंबित करने और उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने या उनकी अयोग्यता का फैसला होने तक कार्यवाही में भाग लेने से रोकने की मांग की गई है।

राज्यपाल के आदेश को भी शिवसेना ने दी थी चुनौती

इससे पहले शिवसेना ने उद्धव ठाकरे सरकार को विधानसभा का विश्वास अर्जित करने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आदेश को चुनौती दी थी। राज्यपाल कोश्यिारी ने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को निर्देश दिया था कि वे विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बहस के बाद राज्यपाल के आदेश को जायज ठहराया था और इसके तत्काल बाद ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा के साथ मिलकर शिंदे ने बनाई सरकार

बता दें कि कल ही एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ ली है। बागी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई है। वहीं देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद अभी बहुमत का इम्तिहान बाकी है। शिंदे ने दो दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है जो कि कल से शुरू होगा। फिलहाल शिंदे गोवा पहुंच चुके हैं। वहां से वह बागी विधायकों को लेकर मुंबई लौटेंगे।

Tags: nationalnewsShiv Sena Chief Whip Sunil PrabhuShiv Sena moves Supreme CourtShiv Sena seeking suspension CM
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Sports Competition

Chandigarh: जीएमएसएसएस-56 में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|

3 years ago
Today’s Horoscope 27th November

Today’s Horoscope 27th November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 27 नवंबर २०२३

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

The Art of Living & Autocracy Machinery: Restoring the Heartbeat of India's Water Bodies

The Art of Living & Autocracy Machinery: Restoring the Heartbeat of India's Water Bodies

February 20, 2026
India-France Economic Report 2026 Unveiled at the India-France CEOs Forum in New Delhi

India-France Economic Report 2026 Unveiled at the India-France CEOs Forum in New Delhi

February 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)