न्यूजीलैंड की शानदार वापसी, 141 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

न्यूजीलैंड की शानदार वापसी, 141 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in खेल
0
न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद डेरिल मिशेल और टाम ब्लंडेल के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 180 रन की अटूट साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ला‌र्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मजबूत वापसी की। दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 236 रन बनाकर 227 रन की बढ़त बना ली। उस समय मिशेल 11 चौकों की मदद से 97 और ब्लंडेल 12 चौकों की मदद से 90 रन बनाकर खेल रहे थे।

दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 116 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन बाकी के तीन विकेट उसने 25 रन में गंवा दिए। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 43 रन जैक क्राउले ने बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउथी ने 55 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि, कीवी गेंदबाज इंग्लैंड को पहली पारी में नौ रन की मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने से नहीं रोक सके।

पहली पारी में 132 रन पर ढेर होने वाले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 56 रन तक चार विकेट गवां दिए थे। यहां से मिशेल और ब्लंडेल ने पारी संभाली और इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा। इंग्लैंड की ओर से पदार्पण टेस्ट खेल रहे मैथ्यू पोट्स ने दो विकेट झटके, जबकि अनुभवी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड ने एक-एक विकेट लिया।

लीच की जगह पार्किन्सन :

पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। कन्कशन (बेहोशी जैसी स्थिति) होने की वजह से वह मैच में दोबारा नहीं उतर सके। पहले दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने मैट पार्किन्सन को लीच की जगह टीम में शामिल करने की पुष्टि की।

Tags: cricketDaryl MitchelEng vs NZengland cricket teamEngland vs New ZealandLord testmatch reportNew Zealand cricket teamTom Blundell
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 21st November

Today’s Horoscope 21st November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 21 नवंबर २०२३

2 years ago
State Level Competition

Sirsa : खनक सिंगला व हितैशी ने की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

April 2, 2026
M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

April 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)