नोएडा प्राधिकरण ने सभी पार्किंग टेंडर किए निरस्त, मिल रही थीं तमाम शिकायतें
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नोएडा प्राधिकरण ने सभी पार्किंग टेंडर किए निरस्त, मिल रही थीं तमाम शिकायतें

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
प्राधिकरण

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण: निर्धारित स्थान से अधिक पर वाहन पार्किंग और तय शुल्क से अधिक वसूली की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में सड़क किनारे चल रही सभी पार्किंग का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। इन्हें नए सिरे से निकाला जाएगा। शहर में करीब 54 जगह पार्किंग चल रही है।

प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि नई पार्किंग व्यवस्था में पार्किंग ठेकेदार गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। सभी पार्किंग को मोबाइल एप से जोड़ दिया जाएगा। संबंधित पार्किंग ठेकेदार प्राधिकरण का पैसा नहीं दे रहे थे। कई नोटिस के बाद भी पैसा नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आने पर सभी पार्किंग टेंडर निरस्त करने का आदेश दे दिया है। पार्किग का संचालन कर रहे प्राधिकरण के नोएडा ट्रैफिक सेल को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिया गया है।

निर्देश के बावजूद व्यवस्था नहीं हो रही थी दुरुस्त

बता दें कि शहर को चार क्लस्टर में बांटकर पार्किंग संचालित की गई जा रही थी। इन चार क्लस्टर में 54 जगह पार्किंग चल रही है। जनवरी 2021 में शहर में संबंधित स्थानों पर पार्किंग शुरू हो गई थी। जनवरी 2023 तक पार्किंग का ठेका दिया गया था।

टेंडर शर्तों के हिसाब से ठेकेदार पार्किंग का संचालन नहीं कर रहे थे। प्राधिकरण को तय फीस नहीं दे रहे थे। इसके अलावा जगह-जगह आम लोगों की अधिक वसूली, अधिक हिस्से में शुल्क लिए जाने आदि की शिकायतें आ रही थीं। शिकायतें आने पर ट्रैफिक सेल का व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए लेकिन व्यवस्था बेहतर नहीं हुई।

नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई

नोएडा के सेक्टर-59, में मार्ग पर अनाधिकृत, नो पार्किंग में खड़े एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। सेक्टर-52, 62, 100, 104 चौराहे पर नो पार्किंग में खड़े, गैर जनपदीय आटो एवं बीच सड़क पर सवारियों को उतारने-चढ़ाने वाले आटो-टेंपों के के खिलाफ कार्रवाई की गई।

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि प्राधिकरण, परिवहन विभाग, आटो यूनियन के प्रतिनिधि के साथ बैठक की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 426 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 177 का ई-चालान, रेड लाइट जंप करने पर 24 ई-चालान किए हैं। बीच सड़क खड़े होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Tags: newsNoida AuthorityNoida Authority CEONoida CEO Ritu MaheshwariNoida NewsNoida parking tendersnoida-localRitu Maheshwaristate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Agneepath

पिथौरागढ़, खटीमा, चंपावत में Agneepath योजना के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन, उत्तराखंड तक पहुंची विरोध की लहर

4 years ago
Tusshar Kapoor

Tusshar Kapoor प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म डंक में शामिल हुए

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

women

Working Women Show Improved Retirement Preparedness but Remain Concerned About Loneliness: Axis Max Life India Retirement Index 5.0

March 7, 2026
Newton School

Newton School Commits to Training 1 Lakh Women in Technology in 2026

March 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)