रूस से तेल आयात 50 गुना बढ़ा, कुल आयात में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हुई, सस्ती दरों
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

रूस से तेल आयात 50 गुना बढ़ा, कुल आयात में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हुई, सस्ती दरों पर मिले ऑफर का असर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in व्यापार
0
तेल आयात

नई दिल्ली। अप्रैल के बाद से भारत का रूस से तेल आयात 50 गुना बढ़ गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब भारत के कुल कच्चा तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यूक्रेन युद्ध से पहले कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 0.2 प्रतिशत थी।

अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अब रूस, भारत के शीर्ष-10 तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है। रूसी तेल खरीदने में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राइवेट कंपनियों-रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोसनेफ्ट की नायरा एनर्जी की रही है। पिछले महीने रूस ने भारत को तेल निर्यात के मामले में सऊदी अरब को पछाड़ दिया था और दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश बना गया था। इराक भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस बड़ी छूट पर भारत को तेल की बिक्री कर रहा है। मई में भारतीय कंपनियों ने रूस से 2.5 करोड़ बैरल तेल की खरीदारी की थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही है बढ़ोतरी

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोग करने वाला देश है और अपनी आवश्यकता का करीब 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद से ही भारत तेल खरीदारी को लेकर लगातार रूस का बचाव कर रहा है। पिछले महीने तेल मंत्रालय ने कहा था कि कुल खपत के मुकाबले रूस से ऊर्जा उत्पादों की खरीदारी काफी कम है। भारत ऐसे समय में रूस से सस्ती दर पर तेल खरीद रहा है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, अधिक परिवहन लागत के कारण युद्ध से पहले रूस से तेल खरीदना भारत के लिए ज्यादा तर्कसंगत नहीं था।

Tags: bizbusinessIndia Russia Oil dealIndia Russia Oil IssueOil IssueRussia oil importsRussia ukraineRussia Ukraine crisis
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Magic Bus India Foundation

Magic Bus India Foundation ने युवाओं को काम की दुनिया से जोड़ने में, सक्षम बनाने के लिए एक आजीविका कार्यक्रम ‘फ्यूचर एक्स’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

3 years ago
Samsung Galaxy S22 Ultra

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G स्मार्टफोन अब 30 हज़ार रुपए सस्ता मिल रहा, आज ही उठाए इस दमदार ऑफर का फायदा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)