Murder: शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 9, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Murder

कासगंज। चरित्र पर संदेह होने के कारण पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी और शव घर से चार सौ मीटर दूर खेत में फेंक दिया। बाद में खुद ही पुलिस को खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी और भाग गया। इधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हत्या का पर्दाफाश करने के लिए डाग स्वायड और फील्ड यूनिट को लगाया। बाद में पहुंचे मृतका के पिता ने उसके पति के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। (Murder)

कस्बे के मुहल्ला सुभाष नगर, दक्षिण निवासी ऋषि ने रविवार की देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूर एटा रोड पर हिमालय पब्लिक स्कूल के पीछे श्याम बिहारी के खेत में उसकी पत्नी का शव पड़ा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात देख वह दंग रह गए। महिला के गले में कपड़े का फंदा लगा था।

डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई

उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ आरके तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने ऋषि से संपर्क करना चाहा तो उसने फिर फोन नहीं उठाया। घर जाकर देखा तो वहां ताला लटका था। उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि पति की भूमिका संदिग्ध है। फिर भी डाग स्क्वायड एवं फील्ड यूनिट बुलाकर घटना स्थल का परीक्षण कराया गया।

मायके वालों को पुलिस ने बुलाया

महिला के मायके सिकंदरपुर वैश्य के गांव दरका में सूचना दी गई। सोमवार को पहुंचे विवाहिता पिता जगदीश कुमार ने पुलिस को बताया कि ऋषि उनकी बेटी रेखा पर शक करता था। उस पर बदचलनी का आरोप लगाता था। उसी ने हत्या कर शव खेत में फेंका है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति ऋषि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आठ वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

आरा मशीन पर तकनीशियन का काम करने वाले ऋषि का विवाह सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव दरका निवासी जगदीश की पुत्री रेखा के साथ आठ साल पूर्व वर्ष 2014 में हुआ था। दंपति की तीन संतान हैं।

सिढ़पुरा के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया, रेखा के पिता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऋषि घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। (Murder)

Tags: Dead bodyextra marital affairshusband wifeKasganj Crime NewsKasganj NewsMurder Casewoman
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

सिर कटा शव

दूध लेने गया था किशोर, खेत में मिला सिर कटा शव, मेरठ पुलिस ने शुरू की जांच

4 years ago
Best Acting School in Chandigarh

Best Acting School in Chandigarh

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India Wins T20 World Cup 2026

India Wins T20 World Cup 2026 – Historic Victory & Match Highlights

March 8, 2026
Hardik Pandya Biography

Hardik Pandya Biography

March 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)