विधान परिषद में बचे केवल 9 सदस्‍य, SP से छिन सकता है नेता प्रतिपक्ष का पद
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

विधान परिषद में बचे केवल 9 सदस्‍य, SP से छिन सकता है नेता प्रतिपक्ष का पद, समझिए गणित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
विधान परिषद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से विधान परिषद (Vidhan Parishad) में नेता प्रतिपक्ष का पद छिन गया है। विधान परिषद के कुल सदस्यों में से 10 प्रतिशत से कम समाजवादी पार्टी के सदस्य होने के कारण सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की मान्यता समाप्त कर दी। अब वे समाजवादी पाटी दल के नेता रह गए हैं।

100 सदस्यों वाली विधान परिषद में अब मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नौ सदस्य रह गए हैं। 10 प्रतिशत से अधिक सदस्य रहने पर ही उस दल के नेता को नेता प्रतिपक्ष का पद दिया जाता है। छह जुलाई को विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया। इनमें सपा के छह, बसपा के तीन, भाजपा के दो और कांग्रेस के एक सदस्य शामिल हैं। वहीं, एमएलसी की 13 सीटों के लिए पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा नौ व चार सपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते थे।

ऐसे में अब विधान परिषद में भाजपा के 73 सदस्य हो गए हैं जबकि सपा के नौ और बसपा के मात्र एक सदस्य रह गए हैं। इसलिए सभापति ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव से नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। लाल बिहारी इसी साल 27 मई को नेता प्रतिपक्ष बनाए गए थे।

मात्र 41 दिन नेता प्रतिपक्ष रहे लाल बिहारी : विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव को सबसे कम समय मिला। उन्हें केवल 41 दिन का कार्यकाल मिला है। 27 मई को नेता प्रतिपक्ष बने लाल बिहारी यादव को गुरुवार को हटा दिया गया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष रहे डा. संजय लाठर को 60 दिनों का कार्यकाल मिला था। इस साल 28 मार्च को नेता प्रतिपक्ष बने संजय लाठर का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था।

जानें यूपी विधान परिषद में दलीय स्थिति

  • भाजपा : 73
  • सपा : 9
  • बसपा : 1
  • शिक्षक दल : 2
  • निर्दलीय समूह : 2
  • निर्दलीय : 2
  • अपना दल सोनेलाल : 1
  • निषाद पार्टी : 1
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक : 1
  • रिक्त : 8
Tags: Lal Bihari YadavLeader of Oppositionlucknow-city-politicsnewsstateUP Legislative CouncilUP Vidhan Parishad
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Raveena Tandon

मेरे पूरे काम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से मान्यता मिली है: रवीना टंडन|

3 years ago
Abhinav

Abhinav 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर, देखें देहरादून रीजन की टॉप 10 की सूची

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

समग्र शिक्षा अभियान

समग्र शिक्षा अभियान के दफ्तरी कर्मचारी प्रदर्शन पे

March 3, 2026
Ahmedabad University

Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

March 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)