Prosperity आम आदमी पार्टी ही ला सकती है आमजन के जीवन में समृद्धि का
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

आम आदमी पार्टी ही ला सकती है आमजन के जीवन में समृद्धि का आलोक: श्यामलाल मेहता

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों में बताई पार्टी की कल्याणकारी नीतियां|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 8, 2023
in हरियाणा
2
Prosperity

सिरसा। (सतीश बंसल) आम आदमी पार्टी के जिला सचिव श्यामलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा गठबंधन ने अपने गलत निर्णयों से आमजन को इस हालात में पहुंचा दिया है कि दो वक्त की रोटी भी मयस्सर नहीं होती। रोजी रोटी के इस संकट से निकालकर आमजन के जीवन में समृद्धि का आलोक केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। वे सोमवार को पार्टी की ओर से निर्धारित हरियाणा भर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव चाडीवाल, केलनिया, रामनगरिया, जोधकां, नटार, खाजाखेड़ा, शमशाबाद पट्टी व धिंगतानिया में अपने अन्य सहयोगियों सहित ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवा रहे थे। (Prosperity)

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 8th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 8 अगस्त 2023

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में महंगी बिजली के दाम के नाम पर जो लूट मचाई हुई है, उससे ये हालात बन गए हैं कि मध्यम वर्गीय परिवार व गरीब परिवारों के लोग केवल बिजली के बिल ही भरने की कतार में लगे हुए हैं। व्यक्तिगत जीवन में विकास की तमाम अवधारणाएं समाप्त हो चली हैं मगर दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली व पंजाब में नागरिकों के लिए निशुल्क बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि के क्षेत्र में जो सहुलियतें दी हैं, वे पूरे देश में एक नजीर बनी हुई हैं।

आप नेता श्यामलाल मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच आम आदमी के जीवन में सुख, समृद्धि और उसके ख्वाबों को पूरा करने के लिए योजनाएं नाकर उन्हें अमलीजामा पहनाना है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दिल्ली और पंजाब में देखा जा सकता है। श्याम मेहता ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति के घरों के बिजली का बिल इतना अधिक आता है कि वह कर्ज लेकर उसे भरने को मजबूर है। (Prosperity)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस बार हरियाणा विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद दें, तो दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणावासियों को भी 300 यूनिट प्रति माह की दर से निशुल्क बिजली उपलब्ध होगी। इसके अलावा बेहतर राजकीय स्कूल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं के लिए रोडवेज में निशुल्क यात्रा, युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था, कड़ी महिला सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अभियान में उनके साथ आप के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला के सहायक सचिव कृष्ण गर्ग, महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष स्वर्ण कौर, सिरसा विस क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष रोहताश तेतरवाल, बीसी सैल के जिला सहायक सचिव सुनील कंबोज व जतिन वर्मा भी मौजूद थे। (Prosperity)

Tags: Aam Aadmi Party (AAP)Arvind Kejriwal National convenor of Aam Aadmi PartyHaryana News By NavTimes न्यूज़Jansanvad ProgramSirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

3 years ago
Punjab National Bank

Punjab National Bank:- पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आयोजित किया गया महिला दिवस समारोह|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

March 26, 2026
Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)