Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, "विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट"
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 15, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
वित्त मंत्री

इस्लामाबाद। वित्त मंत्री: तमाम राजनीतिक उथल-पुथल झेल चुका पाकिस्‍तान अब बेहद बुरे आर्थ‍िक दौर से भी गुजर रहा है। बिजली, खाद्य पदार्थों के साथ ही तेल की कीमतें भी वहां आसमान छू रही हैं। पिछले दिनों देश में पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई थी। ऐसा अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज हासिल करने के लिए किया गया था। क्‍योंकि कर्ज के लिए शर्त यह थी कि पाकिस्‍तान तेल सब्‍स‍िडी खत्‍म करे।

पाकिस्‍तान हो सकता है दिवालिया वित्त मंत्री ने दी चेतावनी

अब पाकिस्‍तान के वित्त मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोलियम पदार्थों से सब्‍स‍िडी खत्‍म नहीं की गई तो उनका देश दिवालिया हो सकता है। पाकिस्तानी वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार यदि पेट्रोलियम पदार्थों से छूट समाप्त नहीं करती तो देश दिवालिया हो जाएगा। श्रीलंका की मिसाल देते हुए मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि हमें समय रहते चेत जाने में भलाई है। ताकि आइएमएफ के साथ बेहतर रिश्ता कायम हो सके।

मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार अभी भी पेट्रोल पर 19 और डीजल पर 53 रुपये की छूट दे रही है। मिफ्ताह इस्माइल ने श्रीलंका का हवाला देते हुए कहा कि उसने अपनी जनता को छूट दी और आज उसके आर्थिक हालात दुनिया देख रही है।

सोमवार को जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में कैपिटल टाक विषय पर बोलते हुए मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भी पेट्रोलियम उत्पादों से छूट समाप्त करने की बात कह रहा है। मिफ्ताह इस्माइल ने जोर देते हुए कहा कि यदि पेट्रोलियम उत्पाद और बिजली के दाम नहीं बढ़ाए गए तो निस्संदेह देश दिवालिया हो जाएगा।

मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से दामों की बढ़ोत्तरी में मजबूत निर्णय लेने को कहा मगर वे पेट्रोलियम उत्पादों में बढ़ोत्तरी के लिए तैयार नहीं हैं। श्रीलंका की मिसाल देते हुए मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि ऐसी ही छूट देने के चलते आज वह महंगा तेल खरीद रहा है। आज श्रीलंका के पास दवाएं और जरुरी वस्तुओं की खरीद के लिए पूंजी नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तानी सरकार से है नाराज

आर्थिक स्थिरता के लिए और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मल्टी बिलियन डालर कार्यक्रम को दुबारा शुरू करने के लिए, सरकार ने पिछले ही महीने पेट्रोल कीमतों में प्रति लीटर 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद ये आसार थे कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष कार्यक्रम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा। परन्तु व्यक्तिगत आयकर के ठीक तरह से लागू नहीं होने के चलते बजट बिगड़ा हुआ है जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान सरकार से खुश नहीं है।

हालांकि मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि पिछले सप्ताह ही जब पाकिस्तान की आर्थिक अस्थिरता को सुधारने के लिए पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोतरी हुई तब वित्तीय आपात जैसे कोई हालात नहीं थे। इसके इतर यदि सरकार कीमतें नहीं बढ़ाती है तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि इमरान सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ सहमति के फैसले नहीं लिए थे। मगर हम लगातार कोशिश कर रहें हैं कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बेहतर रिश्ते कायम हों। मिफ्ताह इस्माइल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बेहतर समझौते के बाद चीनी बैंक से ऋण की सुविधा मिल सकती है, जिससे पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सकती है।

Tags: economical crisis in PakistanFinance Minister Miftah Ismailinternational newsPakistanPakistan petroleum crisisPakistan relation IMFworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Energy Pipeline

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली भारत-बांग्लादेश ऊर्जा पाइपलाइन का करेंगे उट्घाटन|

3 years ago
Historic

गृह मंत्री अमित शाह की रैली होगी ऐतिहासिक : आदित्य देवीलाल चौटाला

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

March 26, 2026
Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)