Ankita Murder Case: आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े लोग
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

Ankita Murder Case: आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े लोग, बदरीनाथ हाईवे पर दिया धरना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 25, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Ankita Murder Case

श्रीनगर गढ़वाल: Ankita Murder Case: यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी को आज रविवार को नम आंखों से विदाई दी जानी है। लेकिन उसके स्‍वजनों ने अंतिम संस्‍कार करने से मना कर दिया है।

अंकिता हत्याकांड(Ankita Murder Case) को लेकर लोगों में गम व गुस्सा बरकरार है। श्रीनगर में अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर लोगों ने बदरीनाथ हाईवे जाम किया। अंकिता के स्वजन ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही है। मोर्चरी के बाहर लोगों ने हंगामा किया। वहीं अंकिता के पिता ने लोगों से अपील की वह प्रदर्शन के दौरान सड़कें जाम न करें।

अंकिता के शव को अभी श्रीनगर मोर्चरी में रखा गया है। अंतिम संस्कार करवाने को लेकर उपजिलाधिकारी अजयबीर सिंह की स्वजन व प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है। दूसरी ओर अवैध व पंजीकरण के बिना चल रहे रिजार्ट को लेकर पूरे प्रदेश में जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

वहीं श्रीनगर में भारी संख्‍या में लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान अंकिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित जनता ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

श्रीनगर में मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के पास आक्रोशित जनता ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ ही व्यापारी और बुजुर्ग तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। श्रीनगर और श्रीकोटगंगानाली के बाजार भी बंद हैं।

Ankita Murder Case: रिसॉर्ट के बैकग्राउंड का विश्लेषण कर रही एसआइटी

एसआइटी इंचार्ज पीआर देवी ने बताया है कि उन्‍होंने रिसॉर्ट के कर्मियों को पुलिस स्‍टेशन बुलाया है। हम हर एक के बयान दर्ज करेंगे। हम रिसॉर्ट के बैकग्राउंड का विश्लेषण कर रहे हैं। अंकिता के वाट्सएप चैट्स की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने पैतृक घाट में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाई

रविवार को श्रीनगर में पैतृक घाट में अंकिता का अंतिम संस्‍कार किया जाना है। जिसे लेकर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं प्रदेश भर में अंकिता हत्‍याकांड से आक्रोश है। जगह-जगह धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्‍तराखंड की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हाथ उठ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पैतृक घाट में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाई हुई है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद एम्स ऋषिकेश से अंकिता भंडारी का शव शाम लगभग सात बजे श्रीनगर पहुंचा। देर हो जाने के कारण स्वजन ने मृतका का अंतिम संस्कार रविवार को आइटीआइ के पास स्थित पैतृक घाट पर करने का फैसला किया।

प्रशासन ने अंकिता के शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आइटीआइ घाट के साथ ही मोर्चरी पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह स्वयं व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुए हैं।

Ankita Murder Case: श्रीनगर में पुलिस बल तैनात

इससे पूर्व प्रशासन को दोपहर बाद जैसे ही अंकिता का अंतिम संस्कार श्रीनगर में करने की सूचना मिली, तो उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने नगर निगम की टीम के साथ तुरंत आइटीआइ घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करवाया। पुलिस बल भी तैनात रहा।

शाम का समय होने पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने नेशनल हाईवे से घाट तक बिजली की रोशनी की अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई। दोपहर बाद तीन बजे से ही नगर निगम के अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी घाट पर मौजूद रहे।

शाम लगभग सात बजे अंकिता का शव एंबुलेंस से श्रीनगर पहुंचा। देर होने के कारण उपजिलाधिकारी ने शव को बेस अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया था।

भाजपा नेता के पुत्र के रिसार्ट में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर ऋषिकेश में उबाल है। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने घाट चौराहा पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।उपस्थित लोगों ने भाजपा नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की हैं।

कहा कि सरकार इस मामले की फास्ट ट्रैक पर सुनवाई कर अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाए। सूचना पाकर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी यहां पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। करीब एक घंटा जाम लगाने के बाद जाम खोल दिया गया।

Tags: ankita bodyankita body postmortemAnkita Murder CaseAnkita Murder rishikeshdehradun-city-crimemurder in rishikeshUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Youth Congress

आढ़ती एसोसिएशन द्वारा जारी धरने में युवा कांग्रेस (Youth Congress) प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा पहुंचे

2 years ago
DA

सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ने का नोटिफिकेशन हुआ जारी

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 24, 2026
AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)