PAK के कब्जे वाले कश्मीर में लोग पीड़ित, आजादी के लिए भारत से चाहते हैं
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, December 9, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

PAK के कब्जे वाले कश्मीर में लोग पीड़ित, आजादी के लिए भारत से चाहते हैं मदद: RSS महासचिव होसबले

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 25, 2022
in राष्ट्रिय
0
होसबले

जम्मू: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने गुलाम कश्मीर के लोगों को भारत और पाक के बीच तनाव का पहला शिकार बताया। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोग आजादी के लिए भारत से आस लगाए बैठे हैं। होसबोले ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी देश ने बार-बार भारत को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन उसके प्रयासों को सुरक्षा बलों लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होसबोले ने कहा कि 1947 में जम्मू-कश्मीर पर हमला करने के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बड़े हिस्से पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा करके बैठा है। उन्होंने कहा कि गुलाम कश्मीर के लोग पीड़ित हैं और उन्हें पूरा न्याय मिलना चाहिए। वो लोग आजादी के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि गुलाम कश्मीर से भगाए गए लाखों लोग आज देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं।

होसबले ने कहा कि पाकिस्तान ने साल 1947 में जम्मू-कश्मीर पर हमला किया और कई अत्याचार किए। उस दौरान भारी नरसंहार हुआ, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया। होसबोले ने बताया कि पाकिस्तान ने हमले के दौरान अकेले मीरपुर शहर में 20 से 25 हजार लोगों की हत्या की थी। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी प्रयासों को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों की सराहना की।

होसबले ने देश की नई पीढ़ियों से देशभक्तों के बलिदानों को याद रखने और भारत को महान बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आजादी के बाद से ही जम्मू-कश्मीर पर अपनी बुरी नजर बनाए हुए है। देश को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान 1947 से आतंकवाद और अलगाववाद फैला रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के कई प्रावधान पहले जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं थे। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके खिलाफ पहला जन आंदोलन शुरू करने के लिए प्रेरित किया था।

Tags: Dattatreya HosabaleKargil Vijay Diwasnationalnewspakistan occupied kashmirrashtriya swayamsevak sanghRSS General Secretary
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Drug Heroin

Panchkula: नशीला पदार्थ हैरोइन सहित एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार|

3 years ago
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए का ग्रॉस लोन बुक हासिल करने का रोडमैप किया तैयार

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Careervira AI Ranks Among World's Top 10 LMS and LXP Platforms, Announces January 2026 Launch of HR-Focused AI Assistant and Agentic AI Suite

Careervira AI Ranks Among World's Top 10 LMS and LXP Platforms, Announces January 2026 Launch of HR-Focused AI Assistant and Agentic AI Suite

December 8, 2025

Antara Strengthens Leadership in India's Senior Care Market, To Exclusively Manage Senior Living Residences at Estate 361 – Second Project with Max Estates

December 8, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)