Mahakal Lok: पीएम मोदी आज उज्जैन में करेंगे 'महाकाल लोक' का उद्घाटन,
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, February 22, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

पीएम मोदी आज उज्जैन में करेंगे ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन, जानें इसके बारे में सबकुछ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in राष्ट्रिय
0
Mahakal Lok

उज्जैन। Mahakal Lok: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आधिकारिक तौर पर महाकाल लोक (Mahakal Lok) के उद्घाटन को प्रतीकात्मक रूप से ‘शिवलिंग’ का अनावरण करेंगे। इस कॉरिडोर के खुलने के बाद मध्य प्रदेश के इस पवित्र शहर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

महाकाल मन्दिर के नजदीक मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। महाकाल लोक के निर्माण से मंदिर का कुल क्षेत्रफल वर्तमान में 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से भी अधिक हो गया है। महाकाल लोक(Mahakal Lok) में कला और अध्यात्म का अनोखा मिश्रण दिखाई देता है। यहां भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है।

विदेश में भी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की गूंज

श्री महाकाल लोक(Mahakal Lok) के लोकार्पण की गूंज विदेश में भी सुनाई देगी। भाजपा के विदेश संपर्क विभाग ने यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, यूएई, कनाडा, हालैंड, कुवैत सहित 40 देश के एनआरआइ को लोकार्पण कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की है। मध्य प्रदेश भाजपा ने इन एनआरआइ को कार्यक्रम की लाइव लिंक भेजी है। इतना ही नहीं, विदेश के मंदिरों में लोकार्पण के अवसर पर मनेगा उत्सव, मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इस तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक की गई, जिसमें इन देशों के एनआरआइ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विदेश संपर्क विभाग के सह संयोजक सुधांशु गुप्ता शामिल थे।

उज्जैन के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी का शेड्यूल

  • पीएम नरेंद्र मोदी इंदौर तक प्लेन से आएंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। हेलिपैड से वे शाम 6 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे।
  • मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी कॉरिडोर के नंदी द्वार पर 6.30 बजे पहुंचेंगे और महाकाल लोक(Mahakal Lok) को देश को समर्पित करेंगे।
  • पीएम मोदी कारीडोर में पूजन-अर्चन कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से पूरा महाकाल पथ देखेंगे।
  • इसके बाद पीएम मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सभा 8 बजे तक चल सकती है।
  • उज्जैन से रात में हेलिकॉप्टर के टेक ऑफ की सुविधा नहीं है, ऐसे में पीएम मोदी सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे। वे यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

जलाभिषेक नहीं करेंगे मोदी, षोडशोपचार पूजन होगा

प्रधानमंत्री मोदी महाकाल मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिग के दर्शन व पूजन-अर्चन करेंगे, किंतु जलाभिषेक नहीं करेंगे। महाकाल मंदिर में शाम पांच बजे बाद ज्योतिर्लिग का जलाभिषेक निषेध है। मंदिर के मुख्य पंडित घनश्याम पुजारी षोडशोपचार पूजन अर्थात सोलह प्रकार के द्रव्यों से राजाधिराज महाकाल का पूजन करवाएंगे। पश्चात प्रधानमंत्री कुछ देर गर्भगृह के सामने नंदी हाल में ध्यान भी करेंगे।

Tags: Mahakal LokMahakal Lok Hindi NewsMahakal Lok Latest UpdateMahakal Lok Update NewsNavtimesNTN newsPM Modi Inaugurate Mahakal LokWhat is Mahakal Lok
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

International Anti-Drug Day

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन|

3 years ago
minor girl committed suicide

तमिलनाडु में माता-पिता द्वारा पढ़ाई करने के लिए कहने पर बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Institute in Chandigarh

Best Acting Institute in Chandigarh – MS Asian Film Academy (Complete Guide 2026)

February 21, 2026
Suman ghosh

बाड़ीवाली से फैमिलीवाला तक, निर्देशक Suman Ghosh ने मनाया शिबोप्रसाद के अभिनेता रूप का जश्न

February 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)