PNB अगले महीने से बढ़ाने जा रहा है कर्ज की दरें, बढ़ जाएगा EMI का बोझ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

PNB अगले महीने से बढ़ाने जा रहा है कर्ज की दरें, बढ़ जाएगा EMI का बोझ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 13, 2022
in व्यापार
0
PNB

PNB बैंकों के द्वारा कर्ज दरों में बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है. आज पंजाब नेशनल बैंक ने अपने रेपो से संबंधित कर्ज दरों (repo-linked lending rates) में बढ़ोतरी की जानकारी दी. दरों में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए पीएनबी (PNB) के एमडी अतुल कुमार गोयल ने कहा कि बैंक अगले महीने से रेपो-लिंक्ड उधार दरों में वृद्धि करेगा. इसके साथ ही उन्होने कहा कि आने वाले समय में ब्याज दरों में बढ़ोतरी तय है. बैंक के द्वारा दरों में बढ़ोतरी रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा रेपो दरों में 40 बेस अंक की बढ़त के बाद की गई है. पीएनबी से पहले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक भी कर्ज दरें बढ़ा चुके हैं.

कितनी बढ़ेगी कर्ज की दरें

गोयल ने जानकारी दी कि रेपो दरों में 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बैंक की नीतियों के अनुसार ही पहली जून से कर्ज दरों में इतनी ही बढ़त की जाएगी ऐसे में आने वाले समय में कर्ज दरें महंगी होंगी. वहीं बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स 6.9 प्रतिशत होंगी जो कि नए ग्राहकों के लिए पहली जून से लागू होंगी. इससे पहले बैंक ने सावधि जमा की दरों में 0.6 प्रतिशत की बढ़त भी की है. इससे पहले कई और बैंकों ने भी अपनी कर्ज दरों को बढ़ाया है. इसमें आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं.

कैसे रहे बैंक के नतीजे

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मार्च, 2022 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटी हैं लेकिन प्रावधान ऊंचा रहने से उसके मुनाफे में कमी आई है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 586 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने बुधवार को कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकल आय 21,095 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 21,386 करोड़ रुपये थी. पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,456.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 2,021.62 करोड़ रुपये था. मार्च, 2022 तक बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां घटकर 11.78 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 14.12 प्रतिशत पर थीं. बैंक का शुद्ध एनपीए भी 5.73 प्रतिशत से घटकर 4.8 प्रतिशत रह गया. चौथी तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान 3,540.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,851.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बैंक के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 64 पैसे प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है.

Tags: bizbusinesslending ratelending rate hikePNBPNB lending raterepo linked lending rateपीएनबीपीएनबी लेंडिंग रेटलेंडिंग रेटलेंडिंग रेट हाइक
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Blood Bank

ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में हुआ वर्ल्ड ब्लड डोनर डे सेलिब्रेट|

3 years ago
Government

कोरोना को लेकर भारत सरकार हुई सतर्क, देश में कोरोना से राहत, एक्टिव केस हुए कम|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Amity

Amity Students Achieve Outstanding Global Selections to Ivy League and Top Global Universities

April 2, 2026
NIT

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

April 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)