• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

समुद्री सीमा में घुसा था PNS आलमगीर, कोस्ट गार्ड प्लेन से चेतावनी मिलने पर लौटा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 8, 2022
in राष्ट्रिय
0
PNS

पोरबंदर: PNS: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी एक और करतूत सामने आई है। उसका एक जंगी जहाज गुजरात में भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसा लेकिन चौकस भारतीय तटरक्षक बल ने अपने समुद्री निगरानी विमान डोर्नियर की सहायता से उसे खदेड़ डाला। सरकारी सूत्रों ने एएनआइ को बताया कि यह घटना जुलाई के पहले पखवाड़े में तब हुई जब मानसून अपने चरम पर था।

पाकिस्तान नौसेना का जहाज आलमगीर(PNS) अपनी सीमा लांघकर भारतीय जल क्षेत्र में आ घुसा था। उन्होंने कहा कि आलमगीर के भारतीय जल सीमा में प्रवेश करने के तुरंत बाद इसका पता सबसे पहले भारतीय तटरक्षक बल के एक डोर्नियर विमान को चला। यह आसपास के एक हवाई अड्डे से समुद्री निगरानी के लिए रवाना हुआ था। पाकिस्तानी युद्धपोत का पता लगाने के बाद डोर्नियर ने अपने कमांड सेंटर को भारतीय जलक्षेत्र में अपनी मौजूदगी के बारे में सूचित किया और उस पर नजर रखना जारी रखा।

सूत्रों ने कहा कि डोर्नियर ने पाकिस्तानी युद्धपोत को उसके स्थान के बारे में चेतावनी जारी की और उसे अपने क्षेत्र में लौटने के लिए कहा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय डोर्नियर ने पीएनएस आलमगीर के पायलट से रेडियो संचार के जरिये संपर्क का प्रयास किया मगर पाकिस्तानी कप्तान ने पूरी तरह चुप्पी बनाए रखी और कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डोर्नियर विमान ने आलमगीर के सामने दो-तीन बार उड़ान भरी। इस पर पाक विमान वापस लौट गया। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक वीएस पठानिया ने भी हाल ही में पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया और वहां अपनी संरचनाओं की तैयारियों की समीक्षा की और तटीय निगरानी के लिए नए एएलएच धु्रव हेलीकाप्टरों को शामिल किया।

Tags: Dornier AircraftIndian Coast GuardMaritime Navigationnationalnational newsnewsPakistan NavyPakistan Warship
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: गोज़ बियॉन्ड का ऑडियो ज्यूकबॉक्स रिलीज, श्रेया घोषाल, मन्नन शाह और विशाल मिश्रा की आवाज़ से सजी धुनें

2 months ago
DEEO

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर DEEO को सौंपा ज्ञापन चेतावनी, जल्द संज्ञान नहीं लिया तो होगा आंदोलन

12 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Viasat Announces 'Space for Good' India Edition for 2026

Viasat Announces 'Space for Good' India Edition for 2026

April 6, 2026
Signify Khel Jyoti Illuminates Grassroots Sports in Haryana, Powering the Next Generation of Athletes

Signify Khel Jyoti Illuminates Grassroots Sports in Haryana, Powering the Next Generation of Athletes

April 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)