Motihari बिहार के मोतिहारी में फिर देखने को मिला ज़हरीली शराब का कहर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

बिहार के मोतिहारी में फिर देखने को मिला ज़हरीली शराब का कहर, अब तक 17 लोगो की हुई मौत, 4 दर्जन से भी ज्यादा लोगो की हालात गंभीर|

बिहार के मोतिहारी में फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। इस ज़हरीली शराब के चलते बिहार में काफी हद तक हालात सुधरते हुए नज़र आ रहे थे. वही, अब दुबारा इस ज़हरीली शराब ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया हैं|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 15, 2023
in राज्य
0
Motihari

बिहार के मोतिहारी में फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। (Motihari) इस ज़हरीली शराब के चलते बिहार में काफी हद तक हालात सुधरते हुए नज़र आ रहे थे. वही, अब दुबारा इस ज़हरीली शराब ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया हैं. संदिग्ध परिस्थितियों में मरनेवालों की संख्या 17 हो गई है। वही  चार दर्जन से भी अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी के जहरीली शराब पीने की आशंका जताई गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। सदर व अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित गांवों में जाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

वही दूसरी ओर लोगो की सहिता के लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांवों में भेजी गई है। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शराब पीने के मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। (Motihari) पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के तुरकौलिया में चार, सुगौली में पांच, पहाड़पुर में दो और हरसिद्धि में तीन लोगों की जान संदिग्ध परिस्थितियों में गई है।

ये भी पड़े – Viral Video:- इस साल गर्मी में तरबूज खाने से पहले हो जाए सावधान, नकली परत चढ़ाकर तरबूज में भरा जा रहा लाल इंजेक्शन, वीडियो हुआ वायरल|

शुक्रवार से मौत का सिलसिला जारी

बताया गया है कि बीते शुक्रवार की शाम अचानक से पहली घटना तुरकौलिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर में हुई। यहां के बैरिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में रामेश्वर राम उर्फ जटा राम की मौत हो गई। वहीं, इसी गांव के ध्रुव पासवान ने मोतिहारी के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, (Motihari) जबकि अशोक पासवान व छोटू पासवान ने मुजफ्फरपुर स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया. हालांकि, इन सभी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में ही हुई हैं|

जिले के कई इलाकों में जहरीली शराब का कहर

पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मुशहर टोली में गुटन मांझी और टुनटुन सिंह की मौत हुई है। सुगौली थाना क्षेत्र के गीधा में सुदीश राम, इन्द्राशन महतो, चुलाही पासवान, कौवाहा के गोविंद ठाकुर की मौत छतौनी के निजी अस्पताल में हो गई। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के बड़ेया में गणेश राम की मौत हो गई। (Motihari) हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवई मुशहर टोली में भी तीन लोगों की मौत की सूचना है और इन सभी लोगो की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में ही हुई हैं|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

विभिन्न अस्पतालों में बीमार लोग भर्ती

तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर के बीमार संजय साह, कपिलदेव साह, बिनोद पासवान, अनिल पासवान, प्रमोद प्रसाद, प्रमोद पासवान, अजय राम, संजय राम, कैलाश पासवान, रवीन्द्र राम, उमेश राम, कमलेश पासवान व दिनेश पासवान का इलाज विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। (Motihari) इसी तरह सुगौली, पहाड़पुर व हरसिद्धि के बीमार लोगों की चिकित्सा मोतिहारी के निजी अस्पतालों के अलावा पड़ोसी जिला बेतिया के भी निजी अस्पतालों में चल रहा है।

जिला प्रशासन व पुलिस की टीम बीमार लोगों के बारे पता लगा रही है। उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के बाद ही इन सभी लोगो के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

DM ने प्रभावित इलाकों में भेजी मेडिकल टीम

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के जिलाधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि लोगों के मौत की सूचना मिली है। जहरीली शराब पीने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती की उन सभी लोगो की मौत किन परिस्तिथियों में हुई हैं. वही, बीमार लोगों के इलाज के लिए मेडिकल टीम संबंधित गांवों में भेजी गई है। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शराब के बिंदु पर जांच के लिए टीम बनाई गई है। (Motihari) सदर व अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित इलाके में जाकर तत्काल जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है और इतने लोगो की मौत के बाद अब बिहार पुलिस भी अलर्ट हो गई हैं और अब जिले में शराब की सूचना पर छापेमारी चल रही है।

Tags: 17 people died due to poisonous LiquorBiharBihar Hooch TragedyBihar News By NavTimes न्यूज़Health DepartmentMotihariPoisonous LiquorProduct Superintendent Amitesh Kumar
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Urfi

एक शख्स चुपके से बना रहा था Urfi Javed की वीडियो, एक्ट्रेस ने फोन छीन किया ये काम|

3 years ago
Flood affected Areas

बाढ़ ग्रस्त इलाको में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएंगे आरएमपी, 5-5 की बनाई टीम|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kotak Mahindra Prime Limited

Kotak Mahindra Prime Limited द्वारा समर्थित सेवलाइफ फाउंडेशन ने किया एनएच-60 के उच्च जोखिम वाले पिंपलगांव-मालेगांव खंड पर बुनियादी आघात जीवन सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

February 16, 2026
Cipcal

Cipcal ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब

February 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)