पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरायड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, तहखाने
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरायड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, तहखाने से मिली भारी नगदी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
स्टेरायड

मेरठ। देहलीगेट के कोटला का रहने वाला शाहरूख चार साल पहले तक जावेद के साथ पर्स बेचने का काम करता था। वहां से ही खैरनगर में स्टेरायड और फूड सप्लीमेंट के धंधे से जुड़ गया। एक साल में उसने खैरनगर को छोड़कर कंकरखेड़ा के खडौली में जाकर रहने लगा। उसके बाद दो साल से घर के अंदर ही नकली स्टेरायड का धंधा करने लगा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दो सालों में शाहरूख यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में अरबों का नकली विदेशी स्टेरायड खपा चुका है। मौके से मिले रजिस्टरों में कई फर्म के नाम भी सामने आए है, जो विदेशी नकली स्टेरायड बेचती है। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि शाहरूख से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है। उसके मोबाइल से कुछ युवकों के नाम पता चले है, जिनकी तलाश को टीम लगा दी गई है।

तीन से पांच हजार में बेचता था कैप्सूल का डिब्बा

खडौली में में अवैध रूप से चल रही कंपनी में नकली स्टेरायड की गोलियां और कैप्सूल की एक गोली ही 50 से 60 रुपये में बेची जा रही थी। नामी विदेशी कंपनी का नाम देकर इन गोलियों और कैप्सूल का डिब्बा युवाओं को तीन से पांच हजार में बेचा जा रहा था। हाईस्कूल पास दिल्ली का शाहरूख पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर ही कंपनी चला रहा था। उसके बाद अमेरिका, थाईलैंड, जापान और सिंगापुर की कंपनी ग्रीन बीस्ट, ऐनाबेल टैबलेटस, औस्टा मसलस, लिगानडरोल, ईसीआर शरेड, मयोइरोल, टेस्टोलोन और ग्रोथ होरमोन कंपनी की गोलियां और कैप्सूल मिले है। ये सभी विदेशी कंपनी स्टेरायड तैयार करती है। सभी कंपनियों का तैयार किया माल और रैपर तथा होलोग्राम भी बरामद किए गए है।

जांच के बाद पता चलेगी स्टेरायड की गुणवत्ता

शाहरूख के घर के अंदर से जब्त स्टेरायड और फूड सप्लीमेंट की गुणवत्ता कैसी थी, इसका अभी पता नहीं है। स्टेरायड और फूड सप्लीमेंट का नमूना लेकर औषिधी विभाग ने लैब भेजा जा रहा है। ड्रग्स इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता का पता चलेगा। हालांकि, गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। इससे युवाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

खैरनगर से अनुभव लेकर तैयार कर रहा था नकली माल

चार साल पहले हाईस्कूल पास शाहरूख दिल्ली से खैरनगर आ गया था। यही पर उसने स्टेरायड और फूड सप्लीमेंट के धंधे की शुरूआत की। यहां उसे स्टेरायड और प्रोटीन बनाने का काम अनुभव हो गया था। उसके बाद शहर के आउटर एरिया कंकरखेड़ा के खडौली में घर के अंदर ही नकली स्टेरायड और फूड सप्लीमेंट बनाने का काम शुरू कर दिया। शाहरूख ने बताया कि पावडर की गोली बनाने के लिए कार्न स्टार्च का प्रयोग करता था। आइसक्रीम पावडर की एक गोली से शरीर पर न कोई नुकसान और नहीं फायदा होता है। हाल में शाहरूख के घर से एक साथ 20-20 लाख का माल सप्लाई होने लगा था। उसके घर के अंदर से पुलिस को 42 लाख की नकदी मिली है। उसका कहना है कि दो दिनों की दुकानदारी की रकम है। उससे ही शाहरूख के अवैध धंधे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Tags: Fake steroid in Meerutmeerut-city-crimenewsraid on fake steroid factoryraid on steroid factory in MeerutstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि,भोग और मंत्र

4 years ago
तूफान

इंतज़ार हुआ खत्म, तूफान की हुई शुरुआत; ‘संभराला येति गट्टू’ के धमाकेदार ग्लिम्प्स में साई दुर्गा तेज का उग्र अवतार हुआ उजागर

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)