Golf Club: गोल्फ क्लब को लेकर राजनीति चरम पर, जानिये क्या है मामला
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गोल्फ क्लब को लेकर राजनीति चरम पर, जानिये क्या है मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Golf Club

लखनऊ। गोल्फ क्लब (Golf Club) में आम दिनों की तरह रविवार को भी जनरल बाडी मीटिंग बुलाई गई थी। क्लब के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों की संख्या में सदस्य मौजूद थे। बैठक चल ही रही थी कि कमेटी ने कुछ बिंदुओं पर चर्चा करने की मांग की। कुछ दिन पहले पूर्व कमेटी की ओर से न्यायिक क्षेत्र के प्रबुद्धजन को सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। चर्चा के दौरान इस प्रस्ताव में सुधार की मांग हुई। इसके साथ ही पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाकर एकाउंट को सार्वजनिक करने को लेकर बहस छिड़ गई। बस, फिर क्या था। वहीं, राजस्व परिषद दे तत्कालीन अध्यक्ष मुकुल सिंघल का कहना है कि अकाउंट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। अगले माह 23 अक्टूबर को नए कार्यकारिणी का चुनाव होगा।

देखते ही देखते सभागार में हो-हल्ला शुरू हो गया और वर्तमान व पूर्व अफसर आपस में ही भिड़ गए। माहौल गरम होता देख पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। अफसरों के झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। इस बीच क्लब के 150 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया और मौजूदा कार्यकारिणी भंग कर दी गई।

करीब एक साल पहले प्रतिष्ठित गोल्फ क्लब के चुनाव में उत्तर प्रदेश के दो शीर्ष अफसरों के बीच जब मुकाबला हुआ तो उसमें राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष मुकुल सिंघल ने तत्कालीन अपर सचिव सूचना नवनीत सहगल को हराकर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की थी। अभी चुनाव को एक साल पूरा होने में कुछ दिन शेष हैं, लेकिन इसी दौरान विरोधी गुट ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर मुकुल सिंघल एंड कंपनी को गोल्फ क्लब से चलता कर दिया। रविवार को बुलाई गई हंगामेदार मीटिंग में अविश्वास प्रस्ताव लाकर मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

पूर्व डीजीपी और जावीद अहमद को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुभाष चंद्रा कार्यकारी सचिव, रवींद्र नंदा कैप्टन और संजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से क्लब की मौजूदा कार्यकारिणी को लेकर असंतोष था। अध्यक्ष और सचिव में भी तालमेल नहीं बन पा रहा था। इसके साथ ही सूबे के दो ताकतवर अफसरों के बीच लंबे समय से एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश भी जारी थी। (Golf Club)

अकाउंट को लेकर कुछ विवाद था। उसे मैं पास नहीं कर रहा था। 23 अक्टूबर को नए कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी आगे का निर्णय लेगी। -मुकुल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष गोल्फ क्लब

पिछले चुनाव के नतीजे

अध्यक्ष : मुकुल सिंघल को 720 वोट मिले। नवनीत सहगल को 574

कैप्टन : आदेश सेठ को 672 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरएस नन्दा को 612

सचिव : संदीप दास को 753 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रजनीश सेठी को 536

संयुक्त सचिव : लाबीर सिंह बिष्ट को 686, संजीव अग्रवाल को 528 और दीपक कुमार को 73 वोट मिले।

Tags: Golf ClubGolf Club LucknowLucknow Latest NewsLucknow TopUP latest newsup newsUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

ज़ी सिनेमा

ज़ी सिनेमा ला रहा है धमाकेदार प्रीमियर का ऐसा तूफ़ान जो हर टीवी स्क्रीन पर छा जाएगा!

8 months ago
प्राधिकरण

नोएडा प्राधिकरण ने सभी पार्किंग टेंडर किए निरस्त, मिल रही थीं तमाम शिकायतें

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

Abhishek Middha Launches Middha Ventures, Backs Ruskle and Fitreak with Rs. 1.05 Crore in Early-Stage Bets

March 26, 2026
Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)