PR & Languages Department हरियाणा के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पुस्तक मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर नैशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के निदेशक युवराज मलिक और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विवेक कालिया ने की बैठक|

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं विभाग के महानिदेशक डाॅ. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिवालिक पर्वत श्रंखला की तलहटी में बसा पंचकूला पहली बार राष्ट्रीय स्तर के पुस्तक मेला-2023 का गवाह बनने जा रहा है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 9, 2023
in हरियाणा
0
PR & Languages Department

पंचकूला- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर और सूचना, (PR & Languages Department) जन संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं विभाग के महानिदेशक डाॅ. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिवालिक पर्वत श्रंखला की तलहटी में बसा पंचकूला पहली बार राष्ट्रीय स्तर के पुस्तक मेला-2023 का गवाह बनने जा रहा है।

जून माह में आयोजित होने वाले कला एवं साहित्य उत्सव के तहत 9 दिन तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में देश के विभिन्न जाने-माने प्रकाशकों द्वारा ट्राईसिटी के साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों के लिए पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में लोगों को उनके मनपसंद लेखकों और साहित्यकारों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी।

पुस्तक मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज नैशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के निदेशक युवराज मलिक और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विवेक कालिया ने (PR & Languages Department) पंचकूला का दौरा किया और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

ये भी पड़े – पंचकूला पुलिस नें आप्रेशन स्माईल के तहत बधुंवा मजदूरी में फसे 10 महिलांए, 4 बच्चो,7 पुरुषो सहित कुल 21 छुडवाकर उनके घर पहुंचाया|

नैशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नैशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से इस तरह का यह पहला पुस्तक मेला पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले के सफल आयोजन के पश्चात प्रदेश के दूसरे जिलों में भी पुस्तक मेलों का आयोजन किया जाएगा। (PR & Languages Department) उन्होंने बताया कि नैशनल बुक ट्रस्ट देश के साथ-साथ विदेशों में भी पुस्तक मेले आयोजित करने वाला सबसे बड़ा न्यास है।

उन्होंने बताया कि पंचकूला में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में लोगों को देश के प्रसिद्ध प्रकाशकों की पुस्तकों के बारे में जानकारी हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके अलावा मेले में विशेष रूप से हरियाणा के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरूषों और हरियाणा की स्मृद्ध संस्कृति को दर्शाती विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकों को प्रदर्शित करता हरियाणा बुक कार्नर स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले के दौरान प्रख्यात वक्ताओं द्वारा पुस्तक समीक्षाएं, चर्चाएं तथा लेखकों और साहित्यकारों के सीधे संवाद व व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। (PR & Languages Department) इसके अलावा चिल्ड्रन-आॅथर सैगमैंट का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें स्कूली बच्चों को जाने-माने लेखकों और साहित्यकारों के साथ बातचीत करने और उनके अनुभवों को जानने का अनूठा अवसर मिलेगा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बच्चों की रचनात्मक कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन हरियाणवी संस्कृति पर आधारित पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन आयोजित किए जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन भी इस पुस्तक मेले का मुख्य आकर्षण होगा।

सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विवेक कालिया ने बताया कि कला एवं साहित्य उत्सव में लोगों को विभिन्न प्रसिद्ध प्रकाशकों की पुस्तकों के बारे में जानने के साथ-साथ हरियाणा की गौरवमई संस्कृति से भी रू-बरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य कला एवं साहित्य को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को हरियाणा की प्राचीन स्मृद्ध संस्कृति से भी अवगत करवाना है। उन्होंने बताया उत्सव में प्रतिदिन हरियाणा की (PR & Languages Department) संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें उच्च श्रेणी के कलाकारो के साथ-साथ हरियाणा के प्रसिद्ध गायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कला एवं साहित्य उत्सव को जन उत्सव के रूप में बेहद रचनात्मक तरीके से आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर नैशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के नोडल अधिकारी अशोक कुमार, अकैडमी ऑफ हिस्ट्री एण्ड कल्चर हरियाणा के सहायक निदेशक डाॅ. जगदीश, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कला एवं संस्कृति अधिकारी (स्कल्प्चर) हृदय कौशल, कला एवं संस्कृति अधिकारी (थियेटर) तानिया (PR & Languages Department) जीएस चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Anurag AgarwalBook FairCM Manohar Lal KhattarHaryanaHaryana Book CornerHaryana News By NavTimes न्यूज़MartyrsNational Book Trust IndiaPanchkulaPrincipal SecretaryPublic Relations & Language DepartmentPublic Relations and Languages ​​Departmentspecial attractionYuvraj Malik Director National Book Trust India
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Councilor Representative

पार्षद प्रतिनिध गोपीराम सैनी ने भगत सिंह कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन डालने का काम करवाया शुरू|

3 years ago
Today’s Horoscope 19th May 2023

Today’s Horoscope 19th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 19 मई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

March 12, 2026
oil

Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)