सिरसा। (सतीश बंसल)। लायंस क्लब सिरसा सिटी की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया का 57वां जन्मदिन समाजसेवी कार्यों को समर्पित करते हुए पर शिव शक्ति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर व भंडारा लगाकर मनाया। वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर संजय गांधी ने बताया कि सर्वप्रथम शिव शक्ति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 25 लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। इसके बाद शिव शक्ति ब्लड बैंक के बाहर ही भंडारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ये भी पड़े-हिम्मत, मोहब्बत और इंसाफ की कहानी
इस मौके पर संजय गांधी ने कहा कि रातुसरिया परिवार ने हमेशा समाजसेवा को सर्वोपरि रखा। परिजनों से विरासत में मिली समाजसेवा की अवधारणा को प्रदीप रातुसरिया ने बखूबी आगे बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि आमजन अपने घर में खुशी के अवसरों पर बजाय फिजूलखर्ची के इस प्रकार के समाजसेवा के कार्य करें, ताकि असहाय व जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।
विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम बनाना चाहते है?
इस मौके पर राजेश गनेरीवाला, योगेश जैन, सुमित चौधरी, विरेंद्र रातुसरिया, रविंद्र चौहान, भारत बंसल, चंद्रशेखर मेहता, नरेश गोयल, साहिल बंसल, प्रणव रातुसरिया, तरूण बंसल, आयुष गनेरीवाला, राकेश कुमार, शिव शक्ति ब्लड बैंक के डायरेक्टर डा. आरएम अरोड़ा, कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।





