Preeti Adani - नर्मदा में सुपोषण के स्वयंसेवकों से प्रीति अदाणी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

नर्मदा में सुपोषण के स्वयंसेवकों से प्रीति अदाणी (Preeti Adani) ने की मुलाकात

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने गुजरात के आदिवासी जिले में बिताया एक दिन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 22, 2023
in व्यापार
0
Preeti Adani

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी (Preeti Adani) ने नर्मदा जिले का दौरा किया, जहां फाउंडेशन ने 2018 से सभी पांच प्रशासनिक ब्लॉक जैसे डेडियापाड़ा, गरुड़ेश्वर, तिलकवाड़ा, सागबारा और नंदोद में फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट चला रहा है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य भारत के 11 राज्यों में 14 सीएसआर साइटस् पर महिलाओं और बच्चों (0 – 5 वर्ष की आयु) में कुपोषण को जड़ से खत्म करना है। राजपीपला में, डॉ. प्रीति अदाणी के स्वागत में आदिवासी नृत्य के साथ हुआ, जिसके बाद नर्मदा में लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे पोषण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बातचीत हुई। इस आदिवासी जिले को भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिले के रूप में शामिल किया गया है।

 ये भी पड़े– स्पेस से दिखेगा अदाणी का ग्रीन एनर्जी पार्क (Green Energy Park) , 20 लाख लोगों के घर होगें जगमग

सुपोषण 38 हजार 388 बच्चे, 7 हजार 991 किशोरियों और प्रजनन आयु वर्ग की 12 हजार 382 महिलाओं को कवर कर रहा है। डॉ. प्रीति अदाणी ने सुपोषण प्रोजेक्ट टीम और 215 सुपोषण संगिनियों को संबोधित किया, जिन्हें जिले में कुपोषण और एनीमिया को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने नर्मदा के चुनौतीपूर्ण इलाके में सबसे कमजोर आबादी तक पहुंचने में उनके समर्पण की सराहना की। सुपोषण संगिनियों ने पोषण के क्षेत्र में काम करने के अपने अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे अदाणी फाउंडेशन के सहयोग ने उनके जीवन को बदल दिया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

डॉ. प्रीति अदाणी (Preeti Adani) ने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि जैसे-जैसे भारत उल्लेखनीय प्रगति हासिल कर रहा है, स्वास्थ्य और पोषण के मापदंडों के मामले में हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। इस दृष्टिकोण के साथ, अदाणी फाउंडेशन सुपोषण प्रोजेक्ट के माध्यम से पोषण अभियान में अपना योगदान दे रहा है। नर्मदा में, हमारी टीम ने पिछले पांच सालों में एक मजबूत सामुदायिक संपर्क स्थापित किया है, दूर-दराज के घरों तक पहुंच बनाई है और बड़े पैमाने पर बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

सुपोषण स्वयंसेवकों से मिलने के बाद डॉ. प्रीति अदाणी ने नंदोद ब्लॉक के माथावाड़ी गांव का दौरा किया और वहां समुदाय के सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस गांव में काम करने वाली सुपोषण संगिनी, बेबी किरण तडवी ने पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अपना अनुभव साझा किया। सुपोषण, अदाणी विल्मर के सीएसआर की पहल है, जिसे अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाया किया जाता है।

ये राष्ट्रीय पोषण मिशन (पोषण अभियान) के माध्यम से कुपोषण मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसे आंगनबाड़ी केंद्रों और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सहायता प्रदान करने के लिए रणनीतिक रूप से डिजाइन किया गया है। नर्मदा में सुपोषण प्रोजेक्ट, समुदायों खासकर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार पर अदाणी फाउंडेशन के अटूट विश्वास का एक प्रमाण है। (Preeti Adani)

Tags: Adani FoundationChairpersonFortune Suposhan ProjectNational Nutrition MissionNutrition CampaignPreeti Adani
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

10-year-old minor girl raped

छत्तीसगढ़ में 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म कर, उतरा मौत के घाट

3 years ago
M3M Foundation

M3M Foundation Ignites Hope for Irular Women in Tamil Nadu's Remote Interiors

4 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026
Luxury

Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)