28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले National Seminar की
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, February 22, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले National Seminar की तैयारियां संपन्न

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 25, 2023
in हरियाणा
0
National Seminar

National Seminar- सिरसा: 25 अक्तूबर: ।(सतीश बंसल इंसां )पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सहयोग से पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के तत्वावधान में 28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री व पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में इन तैयारियों का जायज़ा लिया गया। यह जानकारी देते हुए पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के उपाध्यक्ष एवं सेमिनार संयोजक डा. हरविंदर सिंह सिरसा व पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सचिव सुरजीत सिरड़ी ने बताया कि ‘समकाल और पंजाबी साहित्य’ से संबंधित इस राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के राष्ट्रीय महासचिव डा. सुखदेव सिंह ‘समकाल में लेखक की सामाजिक जवाबदेही’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस सेमिनार में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से प्रो. सरबजीत सिंह ‘पंजाबी समाज, ऐतिहासिक चुनौतियाँ एवं साहित्य’ विषय पर, गुरु हरगोबिंद पीजी कॉलेज, श्री गंगानगर के प्राचार्य डा. संदीप सिंह मुंडे ‘राजस्थान: पंजाबी भाषा एवं सांस्कृतिक परिदृश्य’ विषय पर, प्रसिद्ध कवि एवं प्रबुद्ध चिंतक डा. रतन सिंह ढिल्लों ‘हरियाणा: पंजाबी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक परिदृश्य’ विषय (National Seminar) पर व हरियाणा प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष डा. सुभाष मानसा ‘सभ्याचारक अंतःसंवाद एवं हरियाणा का पंजाबी साहित्य’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के अध्यक्ष डा. लखविंदर सिंह जौहल, पूर्व अध्यक्ष प्रो. गुरभजन सिंह गिल, डा. सुखदेव सिंह सिरसा व महासचिव डा. गुरइकबाल सिंह करेंगे।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस अवसर पर छिन्दर कौर सिरसा के नव-प्रकाशित काव्य-संग्रह ‘भर जोबन बंदग़ी’, डा. कुलविंदर सिंह पदम ने नव-प्रकाशित नाटक ‘कूकदी कूंज, व डा. मंगल सिंह रतिया के नव-प्रकाशित काव्य-संग्रह ‘सुलगदे दरया’, का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सेमिनार में सहभागिता दर्ज़ करवाने वाले विद्यार्थियों, शोध-विद्यार्थियों, अध्यापकों, प्राध्यापकों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. श्याम सुंदर दीप्ती, उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह सिरसा, पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री व सचिव सुरजीत सिरड़ी ने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य प्रबुद्धजन से 28 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे प्रारंभ होने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाने हेतु नम्र-निवेदन किया है। इस बैठक में कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह बेदी, डा. लखवीर सिंह, डा. हरविंदर सिंह सिरसा, सुरजीत सिरड़ी, परमानंद शास्त्री, रमेश शास्त्री, प्रकाश, सुरेश बरनवाल, नवनीत सिंह रेणू , अमरजीत सिंह, अनीश कुमार इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई

ये भी पड़े-Today’s Horoscope 26th October 2023 |आज का राशि फल दिनांक 26अक्टूबर 2023

Tags: National Seminarseminar in sirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

jio

Jio ने 1,000 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दिया

4 years ago
OnePlus 11 series

OnePlus 11 सीरीज का Jupiter Rock Edition जल्द ही भारत में किया जाएगा लॉन्च, कीमत के साथ जाने क्या होंगे इसके खास फीचर्स|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Institute in Chandigarh

Best Acting Institute in Chandigarh – MS Asian Film Academy (Complete Guide 2026)

February 21, 2026
Suman ghosh

बाड़ीवाली से फैमिलीवाला तक, निर्देशक Suman Ghosh ने मनाया शिबोप्रसाद के अभिनेता रूप का जश्न

February 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)